शिवदत्त डोंगरे
भूतपूर्व सैनिक
नर्मदा नगर, खंडवा, मध्यप्रदेश
मैं अभी हारा नहीं
इतना भी नकारा नहीं हूँ, दीन बेचारा नहीँ हूँ,
मै धधकती एक ज्वाला, भोर का तारा नहीँ हूँ,
सोच लो, समझ लो, मैं अभी हारा नहीँ हूई।
तुम कहाँ पहचान पाएँ, हम कई बार आये,
कभी ईसा तो कभी सुकरात बनकर
बिष पिया और मुस्कराए,
राख हो जायें जो जलकर, मैं वो अंगारा नहीँ हूँ,
सोच लो समझ लो, मैं अभी हारा नहीँ हूई।
मै महाराणा की हिम्मत, मैं शिवाजी की वसीयत,
मैं भगतसिंह की हूँ छाया, बुद्ध गौतम की नसीहत,
मैं गर्जता एक सागर, रेंगती धारा नहीँ हूँ,
सोच लो समझ लो, मैं अभी हारा नही हूँ।
फिर उठी गम की घटाएँ, फिर हुई बोझिल दिशाये,
आसमां सर पर उठायें, फिर चली पागल हवाएँ,
मैं जीवन की इक हकीकत, व्यर्थ का नारा नहीँ हूँ,
सोच लो, समझ लों मैं अभी हारा नहीँ हूँ।







