संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
चेहरे की चमक…!
हमारे जीवन में हैं उतार-चढ़ाव,
संघर्षों से जूझकर आगे बढ़ाव।
रखो दिल में दया-करुणा भाव,
कभी नहीं रहें कृतज्ञता अभाव।
हर एक दिल में सुकून रहें सदा,
एक-दूसरे से करो हमेशा वादा।
बाँट लो दु:ख होवे आधा-आधा,
जीवन कठिन जियो इसे साधा।
अनुभव से हम सीखते हैं सबक,
ये उम्मीदें दे जाती हमको महक।
खिलखिलाते यूं अधरों पे पटक,
सभी उदास चेहरे जाते हैं चमक।







