जंगल बचाने को जन सहयोग जरूरीः सुबोध

Spread the love

टोल फ्री नंबर भी नहीं कर रहा है कामः सुमित
देहरादून। उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं, वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगली जानवर जान बचाने के लिए आबादी की तरफ भाग रहे हैं और आग अब आबादी क्षेत्र तक भी पहुंच रही है। लेकिन इस आग पर काबू पा सकना वन विभाग के बूते की बात नहीं है। वन मंत्री सुबोध उनियाल साफ तौर पर यह मानते हैं कि बिना जन सहयोग के जंगल की आग को नहीं बुझाया जा सकता है।

वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में उनका कहना है कि चुनावी व्यस्तता के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया जा सका। लेकिन चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी ने इसका संज्ञान लिया। हमने अब तक चार बैठक की है। उन्होंने कहा कि हमने ग्राम प्रधानों की देखरेख में 72 कमेटियंा बनाई है जिन्हें हम प्रोत्साहन राशि भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि हमें सूचना तो जल्द मिल जाती है लेकिन जब तक टीम आग बुझाने पहुंचती है आग विकराल हो जाती है हम रिस्पांस टाइम में सुधार की कोशिशें कर रहे हैं।

उन्होंने आग लगने के कारणों के बारे में कहा कि किसान अपने खेतों की खर पतवार जलाने के लिए आग लगाते हैं तो कई बार आम लोगों की लापरवाही और अराजक तत्वों की शरारत भी आग लगने का कारण बन जाती है जिस पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर डिवीजन को बजट जारी कर दिया है तथा जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

उधर नैनीताल से कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश का कहना है कि पूरे प्रदेश के जंगल जल रहे हैं लोग परेशान हैं संपदा का भारी नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार चैन से बैठी है। उन्होंने कहा कि अभी मैंने तीन बार टोल फ्री नंबर 1070 पर बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं मिल रहा है। ऐसे में आम लोग अगर अपनी शिकायत करना चाहे तो किसे करें और कैसे करें। पौड़ी और रुद्रप्रयाग के कई क्षेत्रों में आग आबादी तक पहुंच चुकी है ऐसा ही अल्मोड़ा का हाल है। लोग खुद जान माल की सुरक्षा में जुटे हैं मगर सरकार का कुछ अता-पता नहीं है।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’