ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।


गोंडा वजीरगंजः के शीतला देवी इंटर कालेज हथिनाग में 22 वीं मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ ध्वज फहरा कर की गई। मंडल के चारों जनपदों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पिछले वर्ष की चैंपियन साहनी और अंजलि ने मशाल दौड़ से प्रतियोगिता का आगाज किया। 800 मी जूनियर दौड़ में गोंडा की काजल ने प्रथम, बलरामपुर की मधु वर्मा ने द्वितीय तथा बहराइच की माही सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी सीनियर बालिका वर्ग में गोंडा की सीमा ने प्रथम, श्रावस्ती की साहिना ने द्वितीय, तथा बहराइच की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 की सब जूनियर दौड़ में गोंडा के खिलाड़ी प्रदीप कुमार प्रथम, बहराइच के शाहिद द्वितीय तथा बलरामपुर के साहिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि 200 मी. सब जूनियर दौड़ में बहराइच के अर्णव ने प्रथम, बलरामपुर के रघुवीर द्वितीय, गोंडा के अर्पित विश्वकर्मा को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में शीतला देवी मेमोरियल शिक्षण संस्थान की छात्रा आरुषि सिंह, नेहा यादव, प्रतिज्ञा सिंह, आख्या सिंह, अंशिका यादव, दिव्यांशी सिंह, आराधना सिंह आदि ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक रणजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य राम मूर्ति गुप्ता ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा खेल प्रतियोगिता जहां एक और बच्चों में स्वस्थ स्पर्धा को उत्पन्न करती हैं वहीं उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह व क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह जिला मंत्री सहदेव सिंह प्रभारी मंडलीय क्रीड़ा सचिव मेजर डॉक्टर राजेश द्विवेदी प्रधानाचार्य रफीउल्लाह डॉ. शिवानंद नंदू रामकेश सत्येंद्र सिंह सुनीता रानी, गीता यादव आयुष सिंह उप प्रबंधक, सर्बजीत सिंह, रमेश गुप्ता, चंद्रशेखर सहित तीनों जनपदों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।







