ब्यूरो जयपुर : अशोक राय
जयपुर, दादी का फाटक अजमेर हाइवे के नीचे रुका कार्य दुर्घटना का कारण बन रहा है।
जयपुर, दादी का फाटक अजमेर हाइवे के नीचे डामर सड़क को तोड़ कर सीमेंटेड रोड बनाई जा रही है जिसका कार्य काफी समय से बंद पड़ा है। इधर बारिश के कारण पानी आने से वहां पानी भर रहा है जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। बहुत से चालकों को पता नहीं होने के कारण अचानक से गड्ढे में टायर जानें से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बहुत से दोपहिया वाहनों से गिरने से लोगों को चोट भी आई है। इधर एन एच ए आई एवं जे डी ए का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है । यह रोड नींदड बैनाड़ सहित आस पास की 20 कालोनियों को जोड़ने का कार्य करता है। अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिससे जान माल की क्षति की सम्भावना बनी हुई है।









