संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
काफी समय से फरार चल रहे 01 वारंटी को सल्ट पुलिस ने जसपुर ऊधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16.10.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी मुकदमा अपराध संख्या 08/24 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के वारंटी गौरव कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम निजमगढ़ पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को जपुसर से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था।
सल्ट पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्षकश्मीर सिंह
2- अपर उप निरीक्षक लोकेश कुमार
3- कांस्टेबल टोनेश त्यागी








