एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना दन्या में हुआ, थाना दिवस का आयोजन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना दन्या में हुआ,थाना दिवस का आयोजन।

 

दीपावली की बधाईयां देकर सुनी जन समस्याएं।

 

साथ ही विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरुक।

 

 

        अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.10.2025 को थाना दन्या में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति सम्मलित हुए। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा उपस्थित लोगों को दीपावली की बधाईयां देते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि दीपावली पर्व के दौरान जनसुरक्षा के लिए दन्या पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

 

इस दौरान लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट के बारे में अवगत कराते हुए उसके बचाव के बारे में समझाया और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी बताने के लिये प्रेरित किया गया।

साथ ही बिना पुलिस सत्यापन किराएदार/मजदूर न रखने, दीपावली के दृष्टिगत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने, नवीन कानून एवं विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)