मुख्यमंत्री ने कहा -केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में कमी करने से आम आदमी को राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान खरीदारी करना आसान होगा

Spread the love

 

           देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों को बधाई देकर कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी में अभूतपूर्व कमी कर दीपावली को महाबचत उत्सव बना दिया है। कहा कि यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।

            प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को लागू किया है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है।

            बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार सायं सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दीपावली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश लोकल फार वोकल के मंत्र पर आत्मनिर्भर भारत निर्माण वाली दीपावली मना रहा है।

              विकसित भारत निर्माण के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा और उसके लिए लोकल फार वोकल को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है। लिहाजा दीपावली समेत सभी त्योहारों में खरीद में अधिक से अधिक लोकल उत्पादों को शामिल करें। साथ ही कहा, ये दिवाली जीएसटी में ऐतिहासिक कमी से बेहद खास है। इस महाबचत का लाभ हमारे स्थानीय उत्पादों को सबसे अधिक मिले, ये हमें सुनिश्चित करना है।

                कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सुरेश गढ़िया, दुर्गेश्वर लाल, महापौर सौरभ थपलियाल, शैलेंद्र रावत, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, पुनीत मित्तल, जगमोहन रावत, ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, विश्वास डाबर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि