संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
कोतवाली रानीखेत ने अग्नि वीरों को साइबर ठगों के चक्रव्यूह से बचने के उपाय बताए।

अल्मोड़ाःवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के प्रभारियों को स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न संस्थानों में साइबर के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 22.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में मय पुलिस टीम चौकी प्रभारी ताड़ीखेत बृजमोहन भट्ट द्वारा के0 आर0 सी0 रानीखेत में प्रशिक्षणाधीन अग्नि वीरों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें, जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।
साथ उत्तराखंड पुलिस एप, यातायात नियमों एवं नवीन कानूनों व अनेक हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।








