हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन।

 

एसएसपी अल्मोड़ा सहित जनपद पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण ने “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि।

 

 

 

 

 

          अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक-21 अक्टूबर, 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल 186 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंली देकर उनको शत-शत नमन किया गया।

शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों को पुलिस स्मृति दिवस का वृतान्त बताते हुए, उक्त अवधि में कर्तव्य पालन के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद 1-अपर गुल्मनायक स्व0 श्री पुष्कर चन्द्र जोशी, 2-अपर उ0नि0 स्व0 श्री संजीव नयन जगूड़ी 3- आरक्षी 106 स0पु0 स्व0 श्री धनराज 4- आरक्षी 79 ना0पु0 स्व0 श्री गोकुल लाल के बलिदान के बारे में बताया गया।

 

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीएफओ श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ा, श्री दरबान सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक यातायात, कम्पनी कमांडर पीएसी, इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)