ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदारनाथ धाम के कपाट वेद ऋचाओं के साथ शीतकाल के लिए हुए बन्द। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए हुई रवाना। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी, आगामी 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में होगी विराजमान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री, केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष हेमन्त त्रिवेदी सहित हजारों भक्त रहे कपाट बन्द होने के साक्षी।








