संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
प्रधान दिवान सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ाः के अन्दर ग्राम डुगैरा के दो बार प्रधान रहे दिवान सिंह बिष्ट का कल निधन हो गया है। पहले कार्यकाल में वे जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा के साथ प्रधान थे। दूसरी बार साल 2003 से साल 2008 तक डुगैरा के प्रधान रहे। और अपने कार्यालय में उन्होंने ग्राम पंचायत का चौमुखी विकास किया था।और विधायक मोहन सिंह मेहरा के करीबी थे। उनके निधन पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चित्रलेखा सिंगवाल, मोहन सिंह सिंगवाल, शंकर सिंह बिष्ट, आदि ने शोक व्यक्त करके श्रद्धांजलि दी।








