भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार हरिद्वार पहुंचा,हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर छठ पर्व के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की

Spread the love

                 हरिद्वारः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचा। यहां हरकी पैड़ी पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में पवित्र गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की।

                    धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, उनकी माता, बहन और परिवार के अन्य सदस्य शाम को हरकी पैड़ी पहुंचे। परिवार ने गंगा में डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर छठ पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।

                 कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था, जिसके दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्री गंगा सभा की ओर से परिवार के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी धोनी को हरकी पैड़ी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।

              साथ ही, गंगा आरती की परंपरा और गंगा सेवा के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर साक्षी धोनी ने कहा कि बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ कई बार हरिद्वार हरकी पैड़ी आई थीं, लेकिन इस बार कई वर्षों बाद यहां आकर अपार शांति का अनुभव हुआ है।

              उन्होंने गंगा आरती और हरिद्वार की पवित्रता की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बताया। धोनी परिवार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और जरूरतमंदों को उपहार व भोजन वितरित किया। उनके सादगी भरे व्यवहार ने स्थानीय श्रद्धालुओं व पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।

            कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। श्री गंगा सभा के गंगा सेवा दल के सचिव उज्जवल पंडित, प्रचार मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, तीर्थ पुरोहित अनुज प्रधान और प्रदीप जयवाल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।