कोतवाली द्वाराहाट ने बग्वाई मेले में आम-जनमानस को पढ़ाया जागरुकता पाठ।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

कोतवाली द्वाराहाट ने बग्वाई मेले में आम-जनमानस को पढ़ाया जागरुकता पाठ।

साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल अपराध, गौरा शक्ति एप आदि विषयों के संबंध में जानकारी देकर किया जागरूक।

           अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी मय चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0 नि0 हरविन्दर सिंह, महिला उ0 नि0 श्रीमती मीना आर्या द्वारा बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई मेले में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित आम-जनमानस को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। लोगों/युवाओं को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।

इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, ह्यूमन ट्रेफिकिंग, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।