संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जूट एवं जूट आधारित उत्पादों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला होटल सुनीता में आयोजित।
अल्मोड़ाः आज 25 अक्टूबर 2025 को जूट एवं जूट आधारित उत्पादों पर एक दिवसीय कार्यशाला होटल सुनीता में आयोजित हुई अक्टूबर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय जूट बोर्ड (Nationa Jute Board – NJB), कोलकाता द्वारा प्रायोजित एवं आयोजित, तथा लोक चेतना विकास समिति (Lok Chetna Vikas Samiti), हीराडूंगरी, अल्मोड़ा के सहयोग से, आज “जूट एवं जूट आधारित उत्पादों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला” का सफल आयोजन सुनीता एलीट होटल, मॉल रोड, अल्मोड़ा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे पंजीकरण एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुमुद चौहान, अध्यक्ष, लोक चेतना विकास समिति ने की, जिन्होंने स्वागत भाषण में संस्था की जूट क्षेत्र में चल रही पहलों की जानकारी दी।
कार्यशाला का उद्घाटन श्री के. एस. घुघतियाल, संयुक्त निदेशक (MP & SI), राष्ट्रीय जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भान सरकार द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि जूट उद्योग देश के ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसके पश्चात श्री डी. मुखर्जी, उपनिदेशक (MP & SI) तथा श्रीमती मौसमी पांडेय, सहायक निदेशक (MP & S राष्ट्रीय जूट बोर्ड, कोलकाता द्वारा राष्ट्रीय जूट बोर्ड की योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं नवाचारों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे –
1. माननीय विधायक, अल्मोड़ा, श्री मनोज तिवारी।
2. होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष, श्री अरुण वर्मा।
जिन्होंने जूट उत्पादों को स्थानीय बाज़ारों में बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग से जोड़ने की आवश्यकता पन बल दिया।
इसके बाद प्रतिभागियों के साथ ओपन सेशन (12.40 PM 1.10 PM) आयोजित हुआ, जिसमें जूट उत्पाद निर्माण, विपणन और प्रशिक्षण से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित श्री पूर्णेश गुरुरानी, निदेशक (फाइबर), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने कीनोट एड्रेस में कहा कि –
“उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में जूट आधारित उद्यम महिलाओं के लिए सतत् आजीविका और आत्मनिर्भरता व सशक्त साधन बन सकते हैं।”
श्री आर. एस. बिष्ट, सचिव, लोक चेतना विकास समिति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन 1.30 बजे लंच के साथ हुआ।
इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, अर्धसैनिक बलों, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, स्वय सहायता समूहों (WSHGs) एवं युवा उद्यमियों ने भाग लिया। समिति अल्मोड़ा द्वारा संचालित जूट रिसोर्स -cun प्रोडक्शन सेन्टर jrps वर्तमान में जो बैंग, फोल्डर फाइल,सजावटी वस्तुएं आदि का निर्माण कर रहे हैं। इन उत्पादों की बिक्री सैनिक कैंटीन एवं स्थानीय आउटलेट्स में की जा रही है,जिस स्थानीय महिलाओं को नियमित आय और प्रशिक्षण के अवसर मिल रहे हैं।







