संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट व सल्ट ने चलाया जागरुकता अभियान।
आम-जनमानस को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारियाँ।

अल्मोड़ाः देवेन्द्र पींच द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 26.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा स्याल्दे बाजार व थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा सल्ट थाना क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/ समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें, जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।
साथ ही बैनर व पम्पलेट के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में आगाह करते हुए आम जनमानस को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रेफिकिंग व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।







