संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
ग्राम तिवारी चेतई में आयोजित 10 दिवसीय ऊनलाईन (Woolenized) प्रशिक्षण कार्यक्रम गतिमान है।


अल्मोड़ाःआज राष्ट्रीय जूट बोर्ड (National Jute Board) के निदेशक श्री पूर्णेश गुरुरानी (आई.आर.एस.) ने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया तथा प्रशिक्षकों, लोक चेतना विकास समिति के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं के लिए जूट एवं उससे संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में दीर्घकालिक कार्ययोजना (Long Road Map) पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक श्री डी. मुखर्जी, सहायक निदेशक श्रीमती एम. पांडे, तथा लोक चेतना विकास समिति के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि यह ऊनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले महीनों में अल्मोड़ा जनपद एवं आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आजीविका एवं स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्रदान करेगा।







