संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक।

अल्मोड़ाः आज दिनांक 29 -10 -2025 को उत्तराखंड प्रदेश में यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनावों मे भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से नामित ZRO (जोनल रीजनल ऑफिसर) यूथ कांग्रेस हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट नरेंद्र कुमार ने जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक ली।
बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुए एडवोकेट नरेन्द्र कुमार ने कहा कि सांगठनिक जनपद अल्मोड़ा के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष (जागेश्वर, सोमेश्वर व अल्मोड़ा) विधान सभा अध्यक्ष के साथ ही ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया चलेगी, इसके लिए 24 अक्टूबर 2025 पूर्वान्ह 9.00 बजे से 30 अक्टूबर 2025 अपराह्न 5.00 बजे तक मोबाइल से ऑनलाइन नामांकन होगा, जो जिस क्षेत्र, जिले का जो निवासी होगा वह उसी क्षेत्र और जिले में नामांकन कर सकेगा, आयु सीमा में प्रत्याशी के लिए उसका जन्म 26 -10 -1989 से 24 -10 -2007 के बीच हुआ हो।
शेष अन्य शर्तों का विवरण संलग्नक निर्देश आलेख में दिया गया है जो सभी कांग्रेस ग्रुपों में दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भौज जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भूपेंद्र भोज जी ने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए। युवा कांग्रेस में शामिल होकर एक युवा अपने समाज व अपने हितों कि रक्षा कर सकता है।








