संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
बढ़ने लगी ठिठुरन व हर रोज सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है कोहरे की चादर में ढका कानड़ नगर।
मौसम में बदलाव से दिनभर सूर्य रहा बदलो की ओट में. .
कानड़ शहर में मौसम ने करवट ऐसी बदली जो कानड़ नगर में पिछले तीन दिनों से सुबह की शुरुआत कोहरे की चादर छाई गई व ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है मौसम विभाग के अनुसार मावठे की बारिश से लगातार ठंड बढ़ रही है दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए ठंडी हवाओं ने जनजीवन पर असर डाल दिया सुबह-शाम हवा मे नमी ओर ठिठुरन का अहसास रहा नगर एव ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़ो का सहारा लिया जैसे स्वेटर , जैकेट , ओर मफलर, मे लिपटे नजर आए वहीं स्कूली बच्चों ने भी गर्म कपड़ों से खुद को ढका
वहीं वाहन चालकों को भी वाहन हेड लाइट जलाकर धीमी गति से वाहनो को चलाना पड़ा दिन चढ़ने के बाद भी सूरज बादलों की ओट में ही रहा ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से कम निकले और बाजारो में चहल पहल भी कम रही सुबह ओर शाम को लोग सड़क किनारे चाय की दुकानों पर गर्म चाय की चुस्कियां से खुद को गर्माते नजर आए मौसम विभाग के अनुसार इस बार नवंबर के शुरुआती दिनों में ही ठंड की दस्तक का संकेत है ओर कड़ाके की ठंड की संभावना है।







