महावीर जिसने मौत को दी दो बार मात

Spread the love

 

हरी राम यादव  

सूबेदार मेजर (आनरेरी)

अयोध्या, लखनऊ।

 

 

महावीर जिसने मौत को दी दो बार मात

 

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने काम से ऐसा नाम कर जाते हैं जो कि एक इतिहास बन जाता है, और यह इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करता है। सैन्य इतिहास में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन पर वर्तमान समय और परिस्थिति में यकीन करना मुश्किल होता है क्योंकि युद्ध की परिस्थितियां और उनका आधार बिल्कुल अलग होता है। आज एक ऐसे ही वीर योद्धा का वीरता दिवस है जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन किया जिससे दुश्मन सेना भौंचक्की रह गयी थी। साल था 1962 का और युद्ध का स्थान था चुशूल।

                                  (नया अध्याय, देहरादून)

19 अक्टूबर की रात में चीनी सेना ने फॉरवर्ड पोस्टों पर अपने हमलों की शुरूआत की, यह छुटपुट रूप से 27 अक्टूबर तक चली। 27 अक्टूबर और 18 नवंबर के बीच लड़ाई में एक विराम था। इस अवधि का उपयोग दोनों देश की सेनाओं ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए किया। सेकंड लेफ्टिनेंट श्यामल देव गोस्वामी की यूनिट 13वीं फील्ड रेजिमेंट को 114 ब्रिगेड के अंतर्गत लद्दाख में चूशुल की रक्षा के लिए भेजा गया। जिस समय इनकी यूनिट को युद्ध में भेजा गया उस समय इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और यह अस्पताल में भर्ती थे। जब इनको पता चला की इनकी यूनिट को युद्ध में जाने का आदेश मिला है तो यह सैनिक अस्पताल से व्यक्तिगत रूप से डिस्चार्ज लेकर अपनी यूनिट में पहुंचे । इन्हें गुरुंग हिल पर ऑब्जरवेशन पोस्ट अधिकारी के रूप में तैनात किया गया। वहां पर इनकी जिम्मेदारी 1/8 गोरखा राइफल्स को कवरिंग फायर प्रदान करना था ।

 

18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे चीनी सेना ने गुरुंग हिल के साथ-साथ स्पांगुर गैप और मगर हिल में स्थित भारतीय चौकियों पर भारी बमबारी शुरू कर दी। 1/8 गोरखा राइफल्स की दो कंपनियाँ गुरुंग हिल के विशाल क्षेत्र की रक्षा कर रही थीं। सैनिकों ने पहाड़ी पर बंकर बना रखे थे और उनको कंटीले तारों और एंटी-पर्सनल माइंस से सुरक्षित कर रखा था । हमारे सैनिकों को ब्लैक हिल की दिशा से हमला होने की पूरी उम्मीद थी । चीनी सेना ने सुबह 6:30 बजे गुरुंग पहाड़ी की उत्तरी कंपनी पर हमला किया । यहाँ चीनी सेना को आश्चर्य हुआ कि वह छोटे हथियारों की पहुँच से बाहर हैं फिर भी उनके ऊपर गोलाबारी हो रही है। यह गोलाबारी 13वीं फील्ड रेजिमेंट की तोपों से की जा रही थी जिसका नेतृत्व कर रहे थे सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी । चीनी सैनिकों पर प्रभावी और भीषण फायरिंग के कारण चीनी सैनिकों का आगे बढ़ना रुक गया । सटीक फायरिंग के कारण चीनी सेना के बहुत से सैनिक मारे गए । दुश्मन सेना ने देखा कि पहाड़ी पर स्थित ऑब्जरवेशन पोस्ट एक बाधा का काम कर रही है, तब चीनी सेना ने तोपखाने और मोर्टार से भीषण हमला बोल दिया। इस हमले में सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी की टुकड़ी के चारों सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए और सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल होने के बावजूद वह फायर आर्डर देते रहे और आर्डर देते देते वह बेहोश हो गए। जब चीनी सैनिकों ने देखा की ऑब्जरवेशन पोस्ट से कोई प्रतिरोध नहीं हो रहा है तो वह पहाड़ी के ऊपर आए और उन्होने यकीन किया कि ऑब्जरवेशन पोस्ट के सभी सैनिक मारे गए हैं । उन्होंने सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी को उसे मृत समझकर वहीं छोड़ दिया।

 

एक दिन बाद जब सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी होश में आए और किसी तरह अपनी पोस्ट से नीचे बेस कैंप में पहुंचे तो उन्हें दो गोरखा सैनिकों ने देखा और चिकित्सा सहायता के लिए ले गए। शुरुआत में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनके शरीर में अचानक हुई हलचल ने कुछ और ही संकेत दिया। उन्हें शीघ्र दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया । बर्फ में काफी समय तक पड़े रहने के करण उनके दोनों पैरों और दाहिने हाथ पर गंभीर शीतदंश का प्रभाव हो गया था जिसके कारण उनके दोनों पैरों को घुटनों के नीचे से और दाहिने हाथ की अंगुलियों को काटना पड़ा। रोटेरियन क्लब ने अच्छे इलाज के लिए उन्हें जर्मनी भेजा। बाद में सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी को पदोन्नत कर मेजर बनाया गया और चिकित्सीय आधार पर सेवानिवृत्त कर दिया गया । युद्धभूमि में प्रदर्शित वीरता के लिए उन्हें युद्धकाल के दूसरे सबसे बड़े सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह भारतीय तोपखाना के पहले अधिकारी हैं जिन्हें यह वीरता सम्मान मिला है । मौत को मात देने वाले इस बहादुर यौद्धा का निधन जून 1992 में हो गया।

 

सेकंड लेफ्टिनेंट श्यामल देव गोस्वामी का जन्म 06 नवंबर 1938 को मेरठ के एक बंगाली परिवार में प्रोफेसर प्रिया कुमार गोस्वामी और श्रीमती अमोला संयाल गोस्वामी के यहाँ हुआ था। उन्होंने मेरठ के एक ईसाई मिशनरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए ग्वालियर के माधव इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमीशन लिया । इसी बीच उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हो गया । उन्होंने अपना सैन्य प्रशिक्षण भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पूरा किया और 11 जून 1961 को भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला। सेकंड लेफ्टिनेंट गोस्वामी के माता पिता का निधन हो चुका है , इनके परिवार में इनकी तीन बहनें लेफ्टिनेंट कर्नल अशोका (सेवानिवृत्त), श्रीमती दीपाश्री मोहन, श्रीमती मधु और एक भाई जयंत गोस्वामी हैं जो कि एक बिजनेस मैन हैं और हांगकांग में रहते हैं।

 

सेकंड लेफ्टिनेंट श्यामल देव गोस्वामी एक बहादुर और उच्च हौसले वाले अधिकारी थे। उनकी वीरता और कर्तव्यपरायणता की याद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मेरठ में एक प्रतिमा लगायी गयी है और मेरठ में इनके नाम पर एक पार्क का नामकरण किया गया है ।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।