राजेन्द्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
संस्मरण -18
पॉपकॉर्न -कल्चर में जीते लोग
(नया अध्याय, देहरादून)
यूं तो, मेरी मास्टर डिग्री अपराध-शास्त्र और विधि विज्ञान विषय में अस्सी के दशक में हुई थी। लेकिन मानव शास्त्र के साथ -साथ समाजशास्त्र और भूगोल भी मेरे पसंदीदा विषय रहें हैं। किशोर -अवस्था में हिप्पीसंस्कृति फिर युवा हुए तो पशचमीसंस्कृति और अब वरिष्ठ नागरिक होते ही पॉप-कॉर्न संस्कृति के लोग और उनकी आदतें देखकर बेचैन रहता हूँ। दस साल पहले जब मेरी पोस्टिंग रायपुर हुई तो हर सप्ताह बड़े – बड़े माल देखने सपरिवार जाते थे। मेरे फेसबुक कवर पेज पर जो अभी पिक है, उसे पहली बार माल प्रवेश करने पर रश्मि बेटी ने खिंची थी। उस समय फ़ोटो खीचना शौक ही खुशी की बात होती थी आजकल अगर आप स्नेह वश किसी का फ़ोटो खीच लो तो दस बातें सुन मिल जाएंगी ।
जी उसी माल में एक साथ चार सिनेमा हाल देखकर दिमाग खसक गया, कोई बात नहीं, हाल में घुसते ही तनधि हवा कहकर दिल – दिमाग खुश इंटेरवाल में सोच मूंगफली बाहर जाकर कहा ले,, कुछ खरीद भी ले,,,फिल्म देखते देखते खाएंगे ? बाहर देखा तो मूंगफली दिखा नहीं॥। काउन्टर पर पॉप कॉर्न – पॉपकॉर्न कोई चिल्ला रहा था, बड़ा बीटा गोलड़ी बोल- पापा अब मूंगफली कि जगह पॉप कॉर्न बिकते हैं। मैंने ये नाम पहले बार सुन- और जाना कि खाया जाता है। मैंने कहा- ठीक है बीटा- दस रुपये का ले लो ? गोलडी बोला – पापप फॅमिली पैक पॉपकॉर्न का 200 रुपये का है । घोर आश्चर्य हुआ रेट सुनकर और बोला – ले लो ,,बेटा
नामाकूल दो सौ रुपये वाला पॉपकॉर्न, अब पॉपकॉर्न कल्चर बन गयाहै इसके अंतर्गत लोग अब गहरे, लंबे और सोचने वाले कंटेंट जैसे किताबें, लंबी फिल्में, गंभीर बहस की बजाय तुरंत मज़ा देने वाला, हल्का-फुल्का, झटपट खत्म हो जाने वाला कंटेंट पसंद करते हैं – ठीक वैसे ही जैसे पॉपकॉर्न खाते वक्त फिल्म देखते थे हम। बिना सोचे-समझेबस मज़ा लेते रहो, खत्म होते ही अगला मुट्ठी भर लो वैसे ही पॉपकॉर्न संस्कृति के मुख्य लक्षण 15-60 सेकंड के रील्स/शॉर्ट्स (TikTok, Instagram Reels, YouTube Shorts) मीम्स, ट्रेंडिंग ऑडियो, डांस चैलेंज तेज़-तेज़ कट्स वाली वीडियो एडिटिंग गहराई की कमी – बस सरफेस लेवल मज़ा “Attention span” बहुत कम हो गया है कुछ भी वायरल होने में घंटे लगते हैं, भूलने में दो मिनट.
पहले लोग तीन घंटे की फिल्म आराम से देखते थे अब 15 सेकंड का रील नहीं देख पाते पूरा पहले किताबें पढ़ी जाती थीं अब उसका 1 मिनट का “समरी वीडियो” देख लिया पहले गाने 4-5 मिनट के होते थे अब 30 सेकंड का हुक ही पूरा गाना बन जाता है सोचने-समझने की क्षमता कम हो रही है और गंभीर से गंभीर मुद्दों पर ध्यान नहीं जाता सब कुछ “entertainment” बन जाता है (यहाँ तक कि दुख-तकलीफ़ भी कंटेंट) क्रिएटिविटी बहुत लोगों तक पहुँच रही है नये टैलेंट को मौका मिल रहा है मनोरंजन आसान और सस्ता हो गया।
पॉपकॉर्न संस्कृति आज की वो संस्कृति है जहाँ सब कुछ तेज़, चटपटा, हल्का और तुरंत भूल जाने वाला है – जैसे पॉपकॉर्न खाओ और मूवी देखते रहो, बिना कुछ गहराई में सोचे।क्या तुम भी इसमें फँसे हो या बच निकले हो? ईमानदारी से कमेन्ट करके बताना जी,,,







