संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
संविधान दिवस को लेकर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।
अल्मोड़ाः आज भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। संविधान के निर्माताओं को याद कर संविधान निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण एवं आदर्शवादी बताया गया। इस दौरान सभी कार्मिकों एवं शिक्षार्थियों द्वारा संविधान का पालन करते हुए संविधान में निहित व्यवस्थाओं एवं नियमों का पालन करने की शपथ की गई।







