संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
होमगार्ड जवान ने कीमती मोबाइल फ़ोन स्वामी को लौटाया, मिली ढेरों दुआएं।
अल्मोड़ाः आज दिनांक- 26.11.2025 को होमगार्ड हेम चन्द्र को शिखर तिराहा अल्मोड़ा पर एक कीमती मोबाइल फोन मिला। जिस पर होमगार्ड जवान द्वारा फोन स्वामी के बारे में जानकारी जुटाई गयी जिसके परिणामस्वरूप मोबाइल स्वामी गणेश चन्द्र तिवारी का पता ज्ञात हुआ। गणेश चन्द्र तिवारी को मौके पर बुलाकर खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी अत्यंत खुश हुए तथा अल्मोड़ा होमगार्ड जवान को ढेरों दुआएं देकर धन्यवाद किया।








