नगर में सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे यातायात में अवरोधक, गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर ट्रक फंसा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

नगर में सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे यातायात में अवरोधक, गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर ट्रक फंसा।

 

 

 

 

                अल्मोड़ाः अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े चौपाहियां वाहन लगातार यातायात में अवरोध बना रहे हैं। आज गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग में गैस के सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक सड़क पर फंस गया जिसका कारण सड़क किनारे खड़े चौपहियां वाहन थे।मौके पर पहुंचे पार्षद अमित शाह एवं अभिषेक जोशी के द्वारा यातायात पुलिस से संपर्क किया गया इसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक से संपर्क कर वाहन हटवाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों से अपने चौपहियां वाहन सड़क किनारे खड़े न करने की अपील की जा रही है लेकिन बावजूद इसके सड़क किनारे चौपाहियां वाहन लगाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं जिस कारण लगातार नगर क्षेत्र में जाम जैसी समस्या बनी हुई है। पार्षद अमित शाह ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गैस गोदाम के अधिकारियों से भी निवेदन किया गया है कि इस मार्ग में गैस के बड़े ट्रक ना लाएं लेकिन बावजूद इसके बेधड़क गैस के बड़े ट्रक भी सड़क में चल रहे हैं।इसके साथ ही सड़क के किनारे चौपाहियां वाहनों की कतार लोगों के द्वारा लगाई गई है जो लगातार जाम का सबक बन रही है।पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि सड़क किनारे खड़े इन चौपाहियां वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है एवं दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। पार्षदो ने प्रशासन से अपील की हैं कि यहां पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं तथा सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)