संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
पार्षद नवीन चन्द्र आर्य के प्रयासों से घायल बंदर को वन विभाग द्वारा उपचार करवाया गया।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 29-11-2025 को अल्मोड़ा शहर के स्थानीय मल्ला दन्या रामशिला वार्ड में घायल बंदर को रामशिला वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता एवं वर्तमान पार्षद नवीन चन्द्र आर्य ने वन विभाग को सूचना देकर घायल बंदर को पकड़वाया। जिसके तहत वन विभाग की पूरी टीम आकर मौके से घायल बंदर को उपचार के लिए ले गयी पार्षद नवीन चन्द्र आर्य ने वन विभाग के टीम को धन्यवाद करते हुए आभार जताया।








