लाखामंडल में 26/11/2025 को आंगन वाड़ी केंद्र, रायका इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया, जो की 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी उपलक्ष्य में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी।

Spread the love

 

सौजन्यः बचना शर्मा

(भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष)

लाखामण्डल।

 

                             (नया अध्याय, देहरादून)

आज दिनांक लाखामंडल में 26/11/2025 को आंगन वाड़ी केंद्र, रायका इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया, जो की 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी उपलक्ष्य में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी। इस वर्ष ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत विशेष उत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हमारे बीच ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह जी भी मौजूद रहे। रणजीत सिंह जी ने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2वर्ष 11 माह 18दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

 

ग्राम प्रधान बिना भट्ट ने बताया कि नागरिकों को संविधान के मूल्यों और महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन हमें संविधान सभा की दूरदर्शिता और उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जो भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाते हैं। संविधान दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। वहीं बचना शर्मा ने बताया की यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे देश को संचालित करने वाले सर्वोच्च कानून के निर्माण का प्रतीक है। नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए, सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को घोषणा की कि भारत सरकार हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी।

 

आंगनबाड़ी केंद्र लाखामंडल की कार्यकर्ती नैनसी शर्मा ने बताया कि इस दिन, हम संविधान के निर्माताओं के योगदान की महत्ता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान बिना भट्ट, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, संजय भट्ट गुरुजी प्राथमिक विद्यालय लाखामंडल, ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती रीता शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती नैंनसी शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका पदमा देवी, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)