सम्पादक :
दार्शनिक कविवर सूर्य
आध्यात्मिक चिन्तक,
साहित्यकार, मानवतावादी।
“विनम्रता एक महासागर है जिसमें समस्त गुण नदियों की भाँति आकर समाहित हो जाते हैं” – दार्शनिक कविवर सूर्य।
—————————————–
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन की सार्थकता उस गहन मौन में है जहाँ अहंकार विसर्जित होता है। विनम्रता वह महासागर है जिसमें समस्त गुण नदियों की भाँति आकर समाहित हो जाते हैं; यह स्वयं में पूर्ण शिखर है, जो अपनी नीरवता में ही अनंत की परिभाषा समेटे हुए है। मनुष्य का नश्वर देह अंततः मृत्यु को प्राप्त होता है, तथापि मनुष्य आज तक मृत्यु के परम सत्य को आत्मसात (समझ) नहीं कर पाया है। जिस क्षण वह इस शाश्वत सत्य के मर्म को समझ लेगा, उस क्षण वह भयमुक्त होकर पूर्णतः निडर हो जाएगा। यह जीवन एक प्रवाहमान यात्रा है, एक शाश्वत घड़ी है जिसका थमना असंभव है। मनुष्य का स्वभाव आदिकाल से ही परिवर्तनशील रहा है। इस वसुंधरा के प्रत्येक प्राणी अपने नैसर्गिक स्वभाव के अधीन होकर ही कर्म-रत होते हैं। अतः, संसार की बाह्य-गतिविधियों तथा अन्यों द्वारा कहे गए शब्दों पर ध्यान केंद्रित करना त्याग दें। अपने अंतर्मन को सार्थक कार्यों में व्यस्त रखें, जिससे लोगों के वे कटु शब्द जो आपको नित्य आहत और विचलित करते हैं, वे आप पर प्रभाव न डाल सकें। अपनी मानवीय संवेदनाओं को निरंतर जागृत अवस्था में रखें। मानव जाति ने मौन-साधना (चुप रहकर जीवन जीना) के मर्म को समझना अस्वीकार कर दिया है, इसी कारण बहुधा उन्हें वास्तविक शांति की प्राप्ति नहीं होती। उनके अंतर्मन पर शब्दों का निरंतर आघात (आक्रमण) चलता रहता है। जहाँ चित्त में शांति का वास नहीं, वहाँ कोई भी तत्व या उपलब्धि स्थायी रूप से टिक नहीं सकती। शब्दों में ही सुख छिपा है, और शब्द ही अंतर्मन को शांत (आहत) कर देते हैं। शब्द से ही प्रसन्नता है, शब्द से ही पीड़ा है। मनुष्य के समस्त क्लेशों (दुखों) का मूल स्रोत उसका स्वयं का चित्त (मन) है, क्योंकि इस चंचल मन का संतोष-धर्म से कोई संबंध नहीं है। यह वाणियों का एक मूक, हृदयहीन विश्व है। यह मायावी जगत एक निर्मम, निठुर कर्मभूमि है; यहाँ सत्य का मार्ग अवरुद्ध है, तथा पग-पग पर भ्रमित करने वाली मायाजाल बिछी है। जहाँ क्षणिक सुख (खुशियाँ) मृगतृष्णा मात्र हैं, जिन्हें हर कोई अपनी मुट्ठी में कैद करना चाहता है। इस अस्तित्व में, मानवता का कोई शाश्वत मोल नहीं, आत्माएँ केवल अपने पूर्व-निर्धारित कर्मों के बोझ तले, अनंत काल तक दिशाहीन भटकती रहती हैं। हे सर्वज्ञ परमात्मा ! समस्त संसार का मंगल हो। शान्ति अंतर्मन की, मात्र निष्क्रियता नहीं, वरन् एक अजेय ढाल है; यह हर बाह्य तथा आंतरिक अशांति का सामना कर लेती है, मौन युद्ध से। यह संसार विरोधाभासों का रंगमंच है, जहाँ द्वेष के बीच भी दुर्जनता का अस्तित्व चिरस्थायी है। परन्तु, सत्य यह है कि सदाचार की आभा अप्रतिम और सार्वभौमिक रूप से सुंदर होती है। हमारा कर्तव्य है कि हम निःस्वार्थ भाव से परोपकार के मार्ग पर चलते रहें। इस सेवा यात्रा में, सुख और दुःख (कष्ट) दोनों ही सहयात्री बनकर मिलेंगे। मनुष्यता का सर्वोच्च गुण ‘विनय’ है— यह एक ऐसा आभूषण है जिससे सभी सद्गुण स्वतः ही प्रकाशित होते हैं।
“भारतीय संस्कृति के रक्षक, सामाजिक समानता एवं एकता के प्रतीक”-







