मनोज शाह मानस
नारायणा गांव
नई दिल्ली
“जिंदगी आजकल…”
(नया अध्याय, देहरादून)
जिंदगी…!
जिंदगी आजकल
कई सवालों से सताने लगी है
मैं हरेक बार
जवाब शून्य हो जाता हूं…!
मैं घबराने लगता हूं
इन स्वार्थ भरा
इंसानों के भीड़ में
ऐसा लगता है
कहीं खो चुकी है विश्वास
और फिर अपनापन…!
इसी समय
सोचने को मन करता है
जिंदगी आजकल…!
मैं ये कैसा मोड़ पर हूं…?
जहां से
संसार उजालों से
ज्यादा अंधेरा लगता है ।







