सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
कल्पना शक्ति ही वह दिव्य शिल्प है जिससे यह ब्रह्मांड रचा जाता है।” – सुश्री सरोज कंसारी ।
”हँसी-खुशी की कुंजी आपके भीतर निहित है।
————————————
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन का यथार्थ है कि हमें जिंदगी में प्रतिक्षण (हर पल) कुछ न कुछ कमी महसूस होती है। हम कभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते; पूर्णता पाना असंभव है। इन सबके बावजूद, जिंदगी में खुशी के क्षण आते हैं। जब हम कुछ नया पाने या करने के लिए उत्साहित होते हैं, तो हम ऊर्जा से भर जाते हैं। जब हम व्यक्तियों, वस्तुओं या स्थानों से गहराई से जुड़ते हैं—और जब हमारा मन शांत और प्रसन्नचित्त होता है—तो जिंदगी बहुत अच्छी लगती है। दरअसल, जब हम सकारात्मक होकर देखते हैं, तभी हर तरफ खूबसूरती नजर आती है। और कुछ विपरित भी हो जाए तो दिमाग में नहीं लेते हैं। सब सोचते हैं..जिंदगी है तो लाभ-हानि, सुख-दुख होते हैं। और हम अपनी गति में चलते हैं, मुस्कुराते हैं और उछलते, झूमते हैं और छोटी -छोटी बातों को भी उत्सव समझ कर,आनंदित होते हैं। यही दौर सबसे अच्छा होता है…जब हमारी अभिरुचियाँ किसी चीज में जागृत होती हैं। चाहे, परिवार, समाज और पड़ोस या धर्म, कला व संस्कृति , तकनीकी, शिक्षा, संस्कार, नैतिकता किसी भी क्षेत्र में हों। जब हम सक्रिय होकर कुछ करते हैं, लोगों से मिलते हैं, मित्रता निभाते हैं और सुख-दुख में हिस्सेदार होते हैं, तो हमें व्यस्त रहने की वजह मिलती है। भावनात्मक रूप से जुड़ने से एकांत पन दूर होता है, तथा समस्या-समाधान के हुनर, सामूहिकता का भाव और सहयोग करने की प्रवृत्ति का विकास होता है। वैसे भी, कोई भी कार्य पूरी तरह एकांत में नहीं किया जा सकता। हमें किसी न किसी की मदद की आवश्यकता होती ही है, जिसकी वजह से हम लोगों से मिलते हैं और मिलकर सामंजस्य, सुलह अथवा विचार-विमर्श करके किसी भी कठिन काम को कर पाते हैं। परन्तु, जब बेवजह किसी से मिलकर उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान कर पाने में सफल हो पाते हैं तो एक सुखद अनुभूति होती है। जैसे, कोई किसी शारीरिक रूप से अस्वस्थ है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जीवन में, कभी-कभी ऐसा मोड़ आता है जब कोई रास्ता समझ नहीं आता। ऐसे में, यदि किसी से संयोगवश मुलाकात हो जाए, और उनकी व्यथा सुनकर उसे सुलझाने में मदद कर सकें, तो वे क्षण सचमुच अनमोल होते हैं। दूसरों को सुनने और किसी भी प्रकार से सहायता करने के बाद जो सुख और संतोष मिलता है, वह अकथनीय और अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह अनुभव हमें महान् नहीं बनाता, बल्कि यह गहरी सीख देता है कि जीवन एक पहिए की तरह घूमता रहता है। कब, किसके जीवन में विपरीत समय, विपत्ति या अनहोनी समस्या आ जाए, यह कोई नहीं जानता। इसलिए, हमें अपने मन को एकदम शुद्ध और निर्मल रखकर हर किसी से मिलते रहना चाहिए। यह मेलजोल हमें न केवल नए अनुभव देता है, बल्कि जीवन के प्रति हमारी समझ को भी समृद्ध करता है। जब हम अपनी समस्याओं को भूलकर दूसरों की तकलीफों को समझने का प्रयास करते हैं, तो मानसिक तनाव अपने आप कम हो जाता है। दूसरों के गहरे दर्द के सामने हमें अक्सर अपनी परेशानियाँ छोटी लगने लगती हैं, जिससे हमें उनसे लड़ने की हिम्मत मिलती है और हम हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना सीखते हैं। इसलिए, अकेले रहने और सिर्फ अपने बारे में सोचने के बजाय, एक विशाल और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ। गुमसुम रहकर मन ही मन घुटने की आदत छोड़ दें। जो भी बात हो, उसे खुलकर कहने का साहस रखें, कुछ बेवजह की बातों को भूलते जाएँ, पर, जीवन में कभी भी संकुचित सोच न रखें। सोचते यही हैं, जो हर लम्हों में जीने की चाह भर लेते हैं। जब किसी चीज में मन नही लगता और हम केवल एकांत में रहने लगते हैं तो जल्द ही निराशा से भर जाते हैं सामने खुशियां होती हैं और हम उसे देख नहीं पाते हैं। फिर हर लम्हा बोझिल होने लगता है..चिड़चिड़ाहट , क्रोध झुंझलाहट बेचैनी घबराहट और चिंता आज के माहौल में हर किसी को होता ही है। एक द्वंद लेकर हर कोई चलते हैं कितने भी शांत होने का प्रयास करते रहें। लेकिन मानसिकता किसी न किसी बात पर उलझ ही जाती है पूर्ण रूप से। मेरे साथ ही ऐसे होता है मैं ही दुखी हूं। जैसे बाते घर कर लेती हैं। इसलिए ज्यादा काल्पनिक होकर किसी गहराई पर जाने से पहले अपने जो है उनसे मिले घर के लोगों से मनमुटाव रखने की बजाए सहयोगी बने इससे भटकाव की स्थिति नहीं आती बस स्वार्थ ज्यादा हावी न हो। किसी बात का घमंड भी न करें। इंसान हैं मशीन तो नहीं की असर न हो। रिश्ते और जिम्मेदारी निभाते काम करते सहते और उलझते एक दिन थकान हो ही जाती है बाद में जब शारीरिक रूप से शिथिल हो जाते हैं। तो व्यवहार ही रह जाते हैं। जब असमर्थ होते है और किसी से मदद मांगते है तो लोग याद करते हैं, अच्छे दिन थे तो कैसे उनसे कटु वचन कहते थे.कभी फुर्सत के पल नहीं निकाले उनके सुख-दुख में सहभागी नहीं बने और अपने जो होते है वे करते तो है सहयोग लेकिन अंदर से वे भी नाराज होते हैं, बिना मन के ही निभाते है दिल नही मिलते क्योंकि हम कभी सही बर्ताव किए नहीं होते…कहते हैं कि बुढ़ापे में कई परेशानी घेर लेती है इसलिए बचपन और युवावस्था को भरपूर जीना चाहिए और श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। बाद में समय नही मिलता है। लेकिन, आज हम देखते हैं कि जीवन के किसी भी पल का ठिकाना नहीं, प्रदूषित माहौल है। मिलावटी जमाना है अपराध का बढ़ता पैमाना है कब क्या हो जाएं हम नहीं जानते और मानसिक तनाव की तो कोई उम्र नहीं हर कोई अपने स्तर पर दुखी है..आज लोगों की मानसिकता बदली है। रहन सहन हाव- भाव बोली- भाषा खान- पान सभी में अलग ही जीवन शैली है लेकिन दिल है एहसास है। और गलत पर चुभन और सही पर खुशी तो आज भी होती है रहे समय के अनुसार लेकिन पत्थर न बने मोम से नाजुक अपनी संवेदनाओं को जीवित रखें। प्रेम से आज भी सभी आकर्षित होते हैं। सहज ही और हर बिगड़े काम बनते हैं…सबसे ऊंचे स्थान पर हैं..नफरत से किसी को न सुख मिला है और न मिलेगा… अपनी सभ्यता को भूलना नहीं चाहिए बस, अपने आज में रहें। कई तरह के लोगों के साथ मिलकर कार्य करके बहुत कुछ सीखते और जानते हैं और ढलने लगते हैं उनके साथ जिससे अपनापन बढ़ता है। यदि स्वस्थ मानसिकता से रहे किसी के प्रति द्वेष न पाले तब जब तक शौक जीवित रहती है एक उमंग होता है और अफसोस के लिए कोई स्थान नहीं होता जो दिल को अच्छा लगे करते हैं। ज्यादा नहीं सोचते हैं। यही जिंदगी है। जो हर लम्हों में जीने की चाह भर लेते हैं। जब किसी चीज में मन नहीं लगता और हम केवल एकांत में रहने लगते हैं तो जल्द ही निराशा से भर जाते हैं। मन को उत्तेजित करने वाले कई कारण, हमारे आसपास ही होते हैं, जीवन निर्वहन के लिए, जब हम घर की दहलीज से निकलते हैं तो हमारी अपनी सोच ही हमें दिशा देती है। स्वस्थ रिश्ते जीवन को गति प्रदान करती है। दृढ़ता के अभाव में हम शीघ्र ही मायूस हो जाते हैं लेकिन, जिंदगी में बहुत-सी, अव्यवस्था होती हैं। चारो तरफ़ से! इसलिए; अपने मन, वचन और कर्म को संतुलित करना जरूरी है। कुछ लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, और फिर शिकायत करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि जीवन में कुछ भी पहले से बना-बनाया नहीं मिलता। व्यक्ति को अपनी आंतरिक क्षमता को जागृत करके, हर परिस्थिति को एक कलाकृति की तरह नया रूप देना होता है। हमें अपनी पसंद की ज़िंदगी ‘मिलती’ नहीं है, वरन् इसे बनाना पड़ता है—इसमें जीने के विभिन्न रंग अपने अच्छे कर्मों से भरने पड़ते हैं। इस प्रकार, हमें अपने भाग्य का निर्माण स्वयं ही करना है। जो इन्सान केवल सोचते हैं और करते नहीं, वे अकर्मण्य ही रहते हैं और भाग्य को कोसते हैं। इसके विपरीत, जो भले ही कम कहें, परंतु करते हैं, वे ही सफल होते चले जाते हैं। कहने और करने में यही सबसे बड़ा अंतर है। हमेशा याद रखें, छोटी शुरुआत से ही बड़े कार्य सिद्ध हो पाते हैं। इसलिए, हमेशा गतिशील रहें। हिम्मत न हारें। जीवन की इस अनमोल घड़ी में, कभी रुकिए मत। साधुवाद! जयतु भारतम्।
नारी शक्ति,अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक :
सादर!
……………………………………..







