राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
किसी से क्या छुपा है, वक्त ये कहता है
ज़ुबाँ पे ताला रखो, जहां ये कहता है ।
आँख के इशारे से, समुंदर डूब जाता है,
किनारे पे खड़ा हूँ, सफ़ीना ये कहता है।
वो हँस दे दो मुझे, चाँदनी बिखर जाएगी,
वर्षों से तन्हा हूँ, हंसीं चांद ये कहता है।
प्यार की यादों का सिलसिला चल रहा है,
नींद आँखों से भागी है, आंसू ये कहता है।
उसके बिना, जहाँ लगे है मुझे वीराँ सा,
जुबां से आह निकले ना, दिल ये कहता है।
पास होकर भी, बहुत दूर हैं चाहने वाले,
किसी से क्या छुपा है, आईना ये कहता है।







