सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“यह समय निराश होने का नहीं, बल्कि स्वयं में चेतना (जागृति) बनाए रखने व सभी को भी प्रेरित करने का है। – सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————-
यह जीवन अनमोल और बहुत छोटा है। जीवन में, वैसे तो हर एक चीज का अपना एक अलग महत्व है। समय तय करता है, किसे कहाँ कैसे और क्यों उपयोग करना है? रिश्तों की दुनिया बहुत नाजुक होती है जरा सी, कठोरता से मुरझा जाता है..किसके मन में क्या है? यह जानना मुश्किल है? लेकिन, रिश्तों को जिन्दा रखने के लिए, अक्सर प्रेम और विश्वास महत्त्वपूर्ण है। जिसके बिना हर व्यक्ति अधूरे हैं। मानवीय संवेदना अदृश्य होती हैं। जैसे, किसकी दृष्टि होती है वैसे ही, सृष्टि नजर आती है। कोई अमीरी में खुश नहीं रह पाते हैं..और कोई गरीबी में भी शान से जिन्दगी बसर कर लेते हैं। अपना-अपना अंदाज है। रो-रोकर घुटकर जीने से बेहतर है कि मुस्कुराकर हर ग़म भुला देना। आत्मा की प्यास तो केवल प्रेम और अपनेपन से बुझती है। आज मानव ने इतनी तरक्की की है। जहां भावनात्मक लगाव की बजाय बाह्य आडंबर को महत्व देते नजर आते हैं। अपनों को छोड कर एक अंधी दौड़ लगे रहे हैं। जिसकी कोई मंज़िल तो नहीं। लेकिन, स्वार्थ लोभ मद-माया और विलासिता पूर्ण जीवन शैली में मस्त और व्यस्त नजर आते हैं। लोग तरक्की की ऊंचाई पर पहुंचकर, न अपनो को पहचानते हैं, न समझते हैं। जैसे, एक भूत सवार होता है। अधिक से अधिक एकत्रित करना… इसके लिए चाहे कोई अपने छूटे या रूठे कोई वास्ता नहीं किसी को किसी से। आधुनिकता की ऐसी आंधी चली है जो सभ्यता व संस्कृति के विपरित है, जहां जुड़कर रहने का भाव नहीं स्वार्थ की हवा चहुं दिशा चल पड़ी है। अकेले रहने की प्रवृति और अधिक से अधिक खुश रहने की चाह होती है। किसी का दखल पसंद नहीं, इसके चलते नजर आते हैं। टूटते-बिखरते अपनो से दूर तन्हा जीवन बसर करते हैं। पहले रिश्ते महत्त्वपूर्ण थे और लोग कहते थे.. अपने रहेंगे तो पैसे और कमा लेंगे लेकिन, आज सोच अलग है, कहते हैं…पैसे पास है तो किसी की जरूरत नहीं। पैसे से सब खरीद लेंगे। और रिश्तों में दरार होने में अहम् भूमिका इसी की है। जहां प्यार, अपनापन, स्नेह, लगाव व करुणा दया होता है। वहां चाहत का सुंदर आशियाना होता है। एक-दूसरे के लिए, कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इक जुड़ाव होता है। जिनके बिना जीवन सूनापन लगता है। किसी अपने को चोट लगती है तो दर्द होता है। सदा साथ रहने और उनसे बिछड़ने का ग़म होता है। बिना कहे तकलीफ़ समझ जाते हैं, खामोशी पढ़ लेते हैं। इस बेरहम दुनिया में चाहत की नमी होती है..सिर्फ़ अपनों का प्यार अनमोल रतन है। चाहे अपने हो या बेगाने जिनमें लगाव है। वहां दौलत मायने नहीं रखते आज दृश्य एकदम अलग है पैसे के पीछे दौड़ते-भागते गिरते हैं… ठहरते नहीं कहीं रिश्तों को कुचल देते हैं भाई-भाई मे बैर और दुश्मनी के भाव है बंटवारे के हर जगह एक किस्से हैं। परिवार में कोई मिठास नहीं, एक साथ भोजन करना तो दूर देखना भी पसंद नहीं करते हैं। दौलत का नशा जब चढ़ जाता है तो फिर हर जज़्बात झूठ ही लगते हैं। अपने बेगाने हो जाते है न जाने इस दौलत के कारण कितने घर-परिवार अस्त-व्यस्त हो गए। लोग अपनो से ही बेगाने हैं। जब आपके पास धन-दौलत ज्यादा हो तो संभलकर रहना कई लोग आपके दीवाने हो जाएंगे आपके आगे पीछे रहेंगे आपका सम्मान करेंगे आपके हर सुख-दुख मे दौड़े चले आएंगे। रिश्ते आज प्रेम के नहीं दौलत के भूखे हैं। इसलिए सोच समझकर इसका उपयोग करना ज्यादा दौलत होने पर कभी-कभी बुद्धि विपरित हो जाती है। इसलिए इसे कभी विलासिता में ही खर्च न करे दान दया, धर्म और सहयोग में भी लगाए। अक्सर देखा जाता है। किसी के पास अपार दौलत हो तो बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है जहां जरुरत न हों वहां भी अपनी शान शौकत के लिए उड़ाते हैं। याद रखें कि जीवन एक चक्र है, जो लगातार घूमता है। कोई भी चीज आपकी मुट्ठी मे सदा न रहेगी..इसलिए घमंड न करें…ज़्यादा दौलत आने पर जो घमंड करते हैं और भोग-विलास में खर्च करते हैं। वे ही एक दिन पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाते है देर नहीं लगती राजा से रंक होने में भाग्य कभी साथ देता है। कभी नहीं। इसलिए जो है, उसका सदुपयोग करें। और हमेशा अपनी औकात मे रहें मर्यादा पार न करें। अधिकतर लोग घमंड मे इतना चूर होते हैं कि ज़रूरत के समय किसी के काम नहीं आते और किसी की गरीबी का मजाक उड़ाते हैं। रहन-सहन, पहनावा भी खान-पान अगर उनके बराबर न हो तो अपने से कमज़ोर व्यक्ति का अपमान करने में संकोच नहीं करते हैं। लेकिन, याद रखें कि जिन्दगी के हर मोड़ पर और विपरित परिस्थिति में परिवार, मित्र व पड़ोसी काम आते हैं। इसलिए, अमीरी का रौब न दिखाए एक-दूसरे के काम आते रहें। किसी की मजबूरी का मजाक उठाना पाप है। किसी न किसी रूप में लोगों की आह जरुर लगती है। दर्द बनकर जब आप किसी को चुभने लग जाए तो समझ लीजिए। आपकी ज़िन्दगी की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। कर्म का लेखा-जोखा जरूर होता है। स्वर्ग-नरक यही है। आप जैसे करते हैं वैसे ही भरते भी हैं। इसलिए, पैसा और मजाक किसी का सोच समझकर ही उड़ाना चाहिए। साधुवाद!
जयतु भारतम्।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –
सादर!







