धरा धाम इंटरनेशनल परिवार द्वारा डॉ. निक्की शर्मा का जन्मदिन श्रद्धा व आत्मीयता से मनाया गया
(नया अध्याय, देहरादून)

धरा धाम इंटरनेशनल परिवार की ओर से संगठन के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने धरा धाम पीठ स्थल पर धरा एंबेसडर, अंतर्राष्ट्रीय लेखिका एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. निक्की शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सतत यश की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष प्रार्थना की।
इस शुभ अवसर पर विश्व की सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने भी डॉ. निक्की शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रेरक व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान की सराहना की।
समारोह में प्रथम भूमिहार महिला समाज, मुंबई की संस्थापक करुणा सिंह अपनी पूरी टीम के साथ संगठन की ओर से डॉ. शर्मा को बधाई दी।
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार, लेखक, विचारक एवं धरा धाम इंटरनेशनल के धरा गवर्नर डा शंभू पंवार, हैंड्स फॉर होप फाउंडेशन की ओर से ब्रिजलेश दुबे (दीपक), सुष्मिता पी. वाघेला, भामिनी जैसवाल, ममता पाण्डे, तन्वी एवं क्षमा पालकर के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी एवं देहदानी मिसेज इंडिया डॉ. रागिनी पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस अवसर पर जिला संघटक मीरा-भाईंदर निशा नार्वेकर ने भी जन्मदिन की बधाई दी, जबकि नगरसेवक प्रत्याशी हरीश जांगिड़ जी ने शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।
प्रसिद्ध लेखन अखबार के कार्यकर्ता गणपत परिहार जी ने भी अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।
समग्र वातावरण सौहार्द, सेवा, साहित्य और सामाजिक एकता के संदेश से ओत-प्रोत दिखाई दिया।







