
हरिद्वार में साहित्य-मनीषियों का समागम: 60 रचनाकार ‘वैदिक रामानुज सम्मान’ से अलंकृत; 16 पुस्तकों का विमोचन – प्रकाशिका प्रशस्ति सचदेव।
(नया अध्याय, देहरादून)
हरिद्वार, उत्तराखंडः दिनांक : 6 दिसंबर, 2025. देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार में कल, 7 दिसंबर, 2025 को साहित्य का एक भव्य तथा गरिमापूर्ण आयोजन होने जा रहा है। वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित “वैदिक रामानुज सम्मान समारोह-2025” में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे 60 प्रतिभावान रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर, कुल 16 साझा संकलन तथा एकल पुस्तिकाओं का भव्य विमोचन भी होगा। समारोह का संचालन आदरणीय सुनील सैनी “सीना” व युवा कवयित्री एवं लेखिका आदरणीया हिना कौसर गोरखपुरी के द्वारा किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले मुख्य अतिथि : इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वैदिक प्रकाशन की वरिष्ठ सलाहकार आदरणीया अंजलि सारस्वत शर्मा, समन्वयक आदरणीया नीतू कुमारी, प्रबंधक गौरव शर्मा एवं सह प्रकाशक आदरणीया राधा मिश्रा शर्मा उपस्थित रहेंगी व सभी साहित्यकारों को “वैदिक रामानुज सम्मान – 2025” से सम्मानित करेंगी। 16 नई साझा संकलन और एकल पुस्तकें पाठकों के लिए जारी की जाएंगी। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 60 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रमुख रचनाकारों में, जोनाकी भट्टाचार्य, पूजा पाण्डेय, डॉ. मीनल, वरेण्या कृष्ण सरोहा, श्रीमती उमा शर्मा ‘अर्तिका’, डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता ‘मानव’, निशा अग्रवाल, आलोक शर्मा “अजनबी”, पुष्पेंद्र गौर, कुमारी अनीता, मोना पुरी, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ. चंद्रकला भागीरथी, रश्मि चौहान, वर्मा साहब, पूनम शर्मा, कंचन सिंह ‘स्मृतियाँ’, मीनाक्षी सुकुमारन, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, योगाचार्य धर्मचंद्र, उमाशंकर मैथिल, रवींद्र कुमार ‘साथी’, अजीत आर्य, योगेश्वरी भारद्वाज (रेखा), तन्वी शर्मा, अनामिका गुप्ता, अरुण राठौर ‘कर्मण्य’, अभिषेक मिश्रा “अभिव्यक्ति”, पार्थ, नीतू कुमारी, अंजली सारस्वत शर्मा, राधा मिश्रा शर्मा, हिना कौसर गोरखपुरी, अनाया, उषा सिंह, संगीता वि. राय, शिवम शर्मा ‘विशेष’, हेमा मंडलोई, नविता ताड़गे, सुनील सैनी ‘सीना’, संजय शर्मा, शेफाली राज, डॉ. मधुबाला सिन्हा, सुषमा परमार सिंह, शुभांशी शुक्ला, भारती वर्मा बौड़ाई, जय सिंह फौजदार, माधुरी सिंह, डॉ. खुशबू राठी, वेदांत मिश्रा, संदीप सक्सेना, डॉ. अरुण कुमार शास्त्री, जयलाल कलेत रायगढ़, डॉ. सविता गोस्वामी ‘तेजस्विनी’, डॉ. पीयूष गोस्वामी ‘अनाम’, अनामिका गुप्ता, जय से, डॉ. गरिमा दीवान, डॉ. ऋचा तिवारी शर्मा, गुंजन शर्मा, आराधना कुशवाहा, ममता साहू व अपर्णा थपलियाल शामिल हैं। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों व साहित्यकारों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित होगा।







