संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
बागड़ीखेड़ा के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
कानड़ः सोमवार को शाम 4:00 के लगभग अगर कानड़ मार्ग पर बागड़ीखेड़ा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर चालक आगर से कानड़ की ओर ट्रैक्टर से जा रहा था जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आनंद पिता पुकार लाल 32 वर्ष निवासी ढंढेडा थाना कानड़ का बताया गया है।
बताया जा रहा है एक ही रास्ते में ट्रैक्टर और नियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया घटना के संबंध में कानड़ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।







