“जीवन का सार, उसकी संपूर्ण शोभा व विशिष्टता, निर्मल मुस्कान व हृदय से उत्पन्न आभार की अभिव्यक्ति में निहित है” – सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम

रायपुर, छत्तीसगढ़।

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

                          आलेख/ शीर्षक –

“जीवन का सार, उसकी संपूर्ण शोभा व विशिष्टता, निर्मल मुस्कान व हृदय से उत्पन्न आभार की अभिव्यक्ति में निहित है” – सुश्री सरोज कंसारी।

 

         ——————————————

 

ललाट पर सतत खिली रहने वाली निर्मल मुस्कान ही इस संसार की सर्वोच्च धरोहर और वास्तविक संपदा है। यदि यह आंतरिक प्रसन्नता विद्यमान है, तो जीवन परिपूर्ण है; अन्यथा, शेष सब कुछ नितांत व्यर्थ और मिथ्या है। जीवन अर्थात् महंगे कपड़े, बड़ी गाड़ियाँ या ऊँचे पद पाना नहीं है। जीवन की गहराई और उद्देश्य हमारे व्यवहार, सोच और भावनाओं में छिपा है। जब हम बिना किसी लालच या बनावट के, सच्चे मन से मुस्कुराते हैं—चाहे वह दूसरों के लिए हो या अपने स्वयं के संतोष के लिए—तो वह मुस्कान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। मानव जीवन तो जल के क्षणभंगुर बुलबुले के समान अनिश्चित है। हृदय की धड़कनें अकस्मात थम सकती हैं। इस क्षणभंगुर संसार में, आगामी पल में क्या घटित होने वाला है—जीवन की इस परम अनिश्चितता और माया को भला कौन हृदयंगम कर सकता है? यह मुस्कान मन की शांति और प्रसन्नता का प्रतीक है। बिना नियोजन, चिंतन व समन्वय के सफलता असंभव है। अंतर्निहित असीम ऊर्जा का सदुपयोग ही आकर्षक व्यक्तित्व का सृजन करता है।अपनी कार्य कुशलता के कारण ही, विभिन्न समस्याओं से जूझकर भी अस्तित्व को जीवित रखते हुए, विभिन्न क्षेत्रो में अपने दायित्व निर्वहन करने में सफल होते हैं। अपनी सूझबूझ के कारण ही, अलग-अलग जगहों पर उस समय परिस्थिति तथा आवश्यकता अनुसार ढलने की क्षमता विकसित कर पाते हैं। जब जीवन में समस्याओं का अंबार लगता है, तब चिंता और क्रोध से किंकर्तव्यविमूढ़ता की स्थिति उत्पन्न होती है, और मनोबल डगमगाने लगता है। कैसे होंगे…क्या होगा? नहीं हुआ तो नुकसान होंगे की विचार मस्तिष्क को विचलित कर देते हैं। और भर जाते हैं बेवजहकी सोच से मन तो नए विकल्प और समाधान कैसे पनपेंगे? असीम संभावनाएँ होकर भी कई लोग आज अफ़सोस करते हैं और भाग्य को कोसते बैठे हैं। परन्तु, मानसिकता सुलझी हुई हो तो उलझन में भी नई राह ढूंढ लेते हैं। वे जिनमें जीवन प्रबंधन की श्रेष्ठ कला होती है। कभी मायूस नहीं रहते हैं। बिना योजना, चिंतन और सामंजस्य के हम किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से करने में असफल ही होते हैं। जिसे लगन लग जाती है किसी चीज़ की उन्हें पाने की उन्हें फिर रोकना आसान नहीं। बस! एक उम्मीद होनी चाहिए। जीने के लिए बाकी जीवन तो चलता ही है। और कैसे भी हो…हालात बदलते भी हैं जो कुछ करना ही नहीं चाहते हैं…उनके लिएएक बहाना ही पर्याप्त है। सोच की कोई सीमा नहीं होती एक जगह बैठकर हम आसमान में भी उड़ सकते हैं और पूरी दुनिया में घूमकर भी आ सकते हैं। परन्तु, स्थिर विचार से,एकाग्रता तन्मयता और शांत मन के अभाव में किसी भी महान कार्य को कर ही नहीं सकते दुनिया में कमी नहीं है प्रतिभा की परन्तु, सामने आ नहीं पाते हैं। प्रदर्शित न हो पाती है..उनकी कला जो समाज, परिवार और राष्ट्र के विकास में उपयोगी हो सकते थे। हम अक्सर, अवसर की प्रतीक्षा में रहते हैं। जो कभी आती नहीं। प्रत्येक क्षण जीवन का अनमोल होता है। जो उसे समेटकर, सहेजकर और समझकर सकारात्मक होकर, करने का प्रयास करते हैं। भटकाव की स्थिति नहीं आती है। मंजिल जरुर मिलती है। और खुद में आश्चर्यजनक परिवर्तन देख अचंभित हो जाते हैं। फिर, कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। क्योंकी आगे बढते जाने की अनेक वजह मिलती है। मनुष्य का मन कस्तूरी मृग की भांति अतीत और भविष्य के बीच भटकता रहता है। जैसे मृग अपनी ही नाभि में मौजूद सुगंध को बाहर खोजता है, वैसे ही मनुष्य वर्तमान में मौजूद खुशियों को नज़रअंदाज़ कर, अज्ञानवश उन चीज़ों के पीछे भागता है। जो उसके पास नहीं हैं। इस तरह एक ही समय में मन को चारों दिशाओं में दौड़ाने से ऊर्जा बिखर जाती है…जिससे हम उस आवश्यक कार्य को भी ठीक से नहीं कर पाते…जिसे तत्काल व्यवस्थित किया जा सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए वर्तमान क्षण में जीना और मन को एक कार्य पर केंद्रित करना ही एकमात्र समाधान है। जो कार्य हैं और जो महत्त्वपूर्ण उसी में केंद्रित करना चाहिए। पूरे मनोयोग से लीन हो जाना ही उचित होगा। नहीं होने पर कुछ भी हासिल नहीं होता है। जो विचारशैली हम रखते हैं…उसमें दृढ़ता रखना बेहद जरूरी है। यदि हम परिवार में हैं तो उस समय प्रेम समन्वय सहजता, सहयोग व मिलनसार स्वभाव उत्सवपूर्ण माहौल मनोरंजन एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता होती है। इस क्षण में यदि हम अपने बाहरी कार्य क्षेत्र के बारे में चिंतन करते हैं । ध्यान उस ओर लगाते हैं तो जो घर की आवश्यकता है उसकी उपेक्षा होंगी। जिसे हम नहीं कर पाएंगे। भूल जाएंगे जिससे तनाव विवाद, कलह और शिकवे-शिकायत शुरु हो जाएंगे। समाज में है तो उसी मुद्दे पर विचार सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए, आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन करना अनुकरण व भावी कार्य योजना बनाना। परन्तु, समाज में हैं और पड़ोस की चिंता करेंगे की व्यक्ति के घर विवाह गृह प्रवेश जन्मोत्सव में जाना है। तो सोचिए! कैसे सिद्ध होंगे…एक कार्य अच्छे से सामाजिक व्यवस्था में व्यवधान तो स्वाभाविक है। जीवन के हर उम्र की आवश्यकता अलग होती हैं। समय के अनुसार प्रत्येक कार्य होते हैं। परन्तु, धैर्य की कमी होने के कारण सब कुछ एकसाथ पा लेने और अति उतावले होने की वजह से उम्र के किसी भी मोड़ में हम आंनद पूर्ण जीवन को प्राप्त नहीं कर पाते..जो हो गया उस पर, अधिक चिंतन न करके भविष्य की योजनाओं पर मंथन न करके, आज इस क्षण में जो आवश्यक है, उसी पर ध्यान केंद्रित करके हम जीवन को आनंदपूर्ण बना सकते हैं। उसमें मन वचन व कर्म से जुट जाएंगे तो अधिकतर परेशानी स्वयं ही हल हो जाएगी। अधिक व्यस्त दिनचर्या और काम की अधिकता होने पर, समय निकाले थोड़ी देर रुके आंखो को बंद करें। और शांत बैठ जाएं, थोड़ी देर विश्राम के बाद फ़िर उस कार्य को करने से दुगुनी ऊर्जा मिलती है। शरीर कहीं और है। परन्तु, मन अव्यवस्थित व व्याकुल होकर, किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु और स्थान या घटना पर केंद्रित हैं तो आंतरिक घुटन बढ़ती ही जाएंगी। मन की अभिलाषाएँ तब तक शांत नहीं होतीं, जब तक कि वांछित लक्ष्य प्राप्त न हो जाएँ। इस सत्य को स्वीकार कर, हमें चाहिए कि हम काल्पनिक उड़ान को विराम दें और स्वस्थ, सकारात्मक मानसिकता के साथ कर्म पथ पर अग्रसर हों। केवल शारीरिक उपस्थिति पर्याप्त नहीं है, हमारी संपूर्ण चेतना तथा शक्ति उस कार्य में एकाग्र होनी चाहिए जिसे सिद्ध करने का हमने बीड़ा उठाया है। ‘प्रेजेंट माइंड’ अर्थात् वर्तमान क्षण में पूर्ण उपस्थिति ही वास्तविक सुख का आधार और सफलता की अचूक गारंटी है। अपने रुचिपूर्ण कार्यों को चुने तथा बिना किसी अनर्गल अथवा व्यर्थ वार्तालाप पर ध्यान दिए, अपने पथ पर अडिग रहें। तभी आप निश्चित रूप से उस गंतव्य तक पहुँचेंगे, जहाँ पहुँचना आपका परम् उद्देश्य है। जीवन को सही मायने में सुंदर, सफल और विशिष्ट बनाने के लिए हमें अपने चेहरे पर सच्ची मुस्कान बनाए रखनी चाहिए और हर चीज के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। यही दो भावनाएँ हमारे जीवन को सबसे समृद्ध बनाती हैं। भारत माता की जय !

 

   नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –

 सादर!

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।