संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
समर्पित से न करते किनारा…!
किस-किस को दिखाओगे बाहर का रास्ता,
पहले से ही हो रही पार्टी की हालत खस्ता।
वह ‘सत्य की ओर’ ही तो कर रहे थे इशारा,
समर्पित रहें मो. मुकीम से न करते किनारा।
प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया,
पार्टी विरोधी गतिविधियों को ‘चस्पा’ किया।
यह दल आज भी मुश्किल दौर से गुजर रहा,
नए नेतृत्व की जरूरत का आगाज़ कर रहा।
पार्टी प्रमुख नेता के रूप में आवश्यक मेहनत,
दौड़-भाग;लोगों से जुड़ाव संभव सब सहमत।
पार्टी में खरगे सलाहकार की भूमिका निभाएं,
वह किसी सक्रिय ‘युवा नेतृत्व’ को आगे लाएं।
(संदर्भ-कांग्रेस ने पूर्व विधायक को निष्कासित किया)
संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
कब्र खोदने तुले हैं…!
जाने किस-किसकी कब्र खोदने पर तुले हैं,
सत्ता के लिए ही तो सब एक साथ मिले हैं।
सबको टोपियां पहनाकर हाथ हिला रहे हैं,
साथी को गिराने जल में डुबकी लगा रहे हैं।
अपशब्दों की इनके पास भरीपूरी खदान है,
लोग कह रहे थे यह तो सबसे बड़े नादान है।
सफ़ेद शांति के रंग में सबका ही परिधान है,
ये देश के अच्छे कामों में डालते व्यवधान है।
कभी-कभी जन इनके चक्कर में आ जाते हैं,
जब होते हैं सावधान! तब टक्कर दे जाते हैं।
यह बोलते हैं तब ‘बज’ भी जाती हैं तालियां,
लोग पूछते हैं सवाल खड़े करते हैं ये बवाल।







