डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
नदियों का दुख
विलख रही रोती हैं नदियाँ।
दुराचार से आहत नदियाँ।।
उद्योगों के दुराचरण से।
निज मनुष्य के अधम चरण से।।
कचरों का है रेलमरेला।
नदी किनारे गंदा मेला।।
चमड़े के उद्योग अपावन।
रक्त बहाते नद के गाँवन।।
नदियों की निर्मलता दूषित।
विषमय जल की मृदुता दूषित।।
सभी बहाते शव नदियों में।
शहर गंदगी सब नदियों में।।
नदी सुसज्जित नहीं आज है।
कुपित प्रकृति नाराज आज है।
सूख रहा नदियों का जल है।
प्यासे मानव – पशु विह्वल हैं।।
नदी दुखी अतिशय आहत है।
दानव मन पाता राहत है।।
नदियाँ अब विलाप करती हैं।
दुनिया उनकी कब सुनती है??
चन्द्रमा और मैं
अति शीतल प्रिय चन्द्रमा,मैं अकेल इंसान।
मेल नहीं खाता कभी,कैसे हो पहचान??
फिर भी साहस कर रहा,पूछ रहा मन आज।
कहो चन्द्रमा मित्र बन,क्या मुझसे नाराज।।
तुम रहते आकश में,गाते माधुरी गीत।
मैं रहता हूँ भूमि पर,करता सदा अनीत।।
मैं नालायक मनुज हूँ,अंधकार के बीच।
रोशन कर दो जिंदगी,निज प्रकाश से सींच।।
तप्त हृदय को शीत दे,इसको रखो प्रसन्न।
भोजन बिन यह मर रहा,भेज प्रेम का अन्न।।
युगों – युगों से सुन रहा,तुम हो परम कृपालु।
मेरे मन की दुख- व्यथा,को हर सहज कृपालु।।
तेरे शीतल छाँव में,है अमृत की धार।
मुझमें भरो मनुष्यता,दे कर निर्मल प्यार।।
मैं एकाकीपन स्वयं, सहता हूँ दिन- रात।
अपनी सुंदर महक की,ले आओ बारात।।
चन्द्रमा और मेरे एकाकीपन के बीच का संवाद
अति शीतल प्रिय चन्द्रमा,मैं अकेल इंसान।
मेल नहीं खाता कभी,कैसे हो पहचान??
फिर भी साहस कर रहा,पूछ रहा मन आज।
कहो चन्द्रमा मित्र बन,क्या मुझसे नाराज।।
तुम रहते आकश में,गाते माधुरी गीत।
मैं रहता हूँ भूमि पर,करता सदा अनीत।।
मैं नालायक मनुज हूँ,अंधकार के बीच।
रोशन कर दो जिंदगी,निज प्रकाश से सींच।।
तप्त हृदय को शीत दे,इसको रखो प्रसन्न।
भोजन बिन यह मर रहा,भेज प्रेम का अन्न।।
युगों – युगों से सुन रहा,तुम हो परम कृपालु।
मेरे मन की दुख- व्यथा,को हर सहज कृपालु।।
तेरे शीतल छाँव में,है अमृत की धार।
मुझमें भरो मनुष्यता,दे कर निर्मल प्यार।।
मैं एकाकीपन स्वयं, सहता हूँ दिन- रात।
अपनी सुंदर महक की,ले आओ बारात।







