प्रकृति के साथ जुड़कर रहने से ही शारिरिक-मानसिक सुख और शांति संभव हैं।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम

रायपुर (छ. ग.)

 

                         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

प्रकृति के साथ जुड़कर रहने से ही शारिरिक- मानसिक सुख और शांति संभव हैं।

 

आज अधिकतर मनुष्य के जीवन में अशांति व्याप्त हैं।शारीरिक- मानसिक रूप से किसी न किसी प्रकार से परेशानी हैं।क्रोध- लोभ, मद- माया के घेरे से निकल नही पा रहे। जीवन निर्वहन और खुशियों को पाने के लिए भटक ही रहें, लेकिन कहीं भी आराम नही, सिर्फ भागदौड़ हैं। अपनो से छूट रहे हैं, दिल किसी न किसी बात पर टूट रहे हैं। कौन है अपना समझना मुश्किल हैं ?दोहरे चरित्र में लोग जी रहे। आंखों में आंसू , मन में असीम कल्पना, अधूरे ख्वाहिश गम के तूफान को, पालकर जीने को विवश हैं। आज दो पल बैठकर बात करने की फुर्सत नहीं किसी को, सिर्फ बातें होती हैं बड़ी- बड़ी। अपनो को सहेजकर रखने की प्रवृति नहीं, बल्की अपने शौक के लिए कुत्ते- बिल्ली- बकरी पालने, उनके साथ बाते करने, मनोरंजन करने और अपना समय व्यतीत करने की प्रवृति बढ़ी है। अधिकतर अपनों को दुत्कराते हैं, बुजुर्गो का सम्मान नही दिल से सम्मान नहीं कर पा रहें। सेवा- संस्कार और किसी की तकलीफ की समझने में असमर्थ हैं। एक ही परिवार में रहने वाले लोगो के बीच आपसी बातचीत बंद हैं। जरा सी बात पर विवाद- झगड़े करने को उतारू हो जाते हैं। हर पल मन उलझा ही रहता हैं कहीं न कहीं। अपने ही विचारों के घेरे से हम निकल नहीं पाते। आज भौतिक चकाचौंध में जीवन जीने की आदत हो गई हैं। तकनीकि के अधिक प्रयोग और स्मार्ट दुनिया के चक्कर में अपने मूल स्वरूप को भूलते जा रहें हैं। एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का बोध नहीं, लेकिन पद -प्रतिष्ठा सम्मान सभी चाहते हैं, पर सम्मान देना नहीं चाहते। मन में कई खयाल उमड़ते हैं, कभी दुख के तो कभी सुख के, लेकिन हर परिस्थिति में खुद को संभालने का हुनर आज बेहद जरूरी हैं। बात- बात पर रूठते रहेंगे तो जीवन का आनंद नही ले पाएंगे। सबसे जरूरी हैं व्यवहारिक होना। एक दूसरे के प्रति मन में सद्भाव रखिए, अच्छा सोचिए ! सभी के लिए। कभी- कभी किसी के व्यवहार से दुख की अनुभूति होती हैं, जिससे हम कुंठित हो जातें है और उससे ऊपर उठकर आगे की नहीं सोच सकते। जब तक किसी के ताना- दुर्व्यवहार को गांठ बांधकर रखें रहेंगे, परम शांति को अनुभव नहीं कर पाएंगे। रोते-सिसकते, बिलखते और गिड़गिड़ाते ही जिंदगी गुजर जाएंगी। इस दुनिया में हंसने- मुस्कुराने के लिए एक ही विकल्प हैं- भूलना सीखिए बुरी यादो और बातों को छोड़िए और खुलकर जीने की आदत डालिए। इंटरनेट के जाल से निकलिए और अपने व्यक्तित्व का विकास कीजिए, नैतिक आचरण से अपने हर पल को खूबसूरत बनाइए। सादगी में रहना सीखिए। संस्कृति- सभ्यता और संस्कार से जुड़े रहिए। आज सभी को अधिक सुख- सुविधा चाहिए, यही वजह हैं कि फुर्सत के पल में भी हम अपनो के साथ हंसी- मजाक और मनोरंजन करने की बजाएं, तनाव से ग्रसित होते हैं। प्यार के दो बोल से न जाने कितने ही जख्म भर जाते हैं लेकिन फिर भी न जाने क्यूं हम नफरत ही बांटते हैं ? जिससे चारों तरफ अशांति व्याप्त होती हैं। प्यार से हम लोगो के दिल से जुड़ते हैं, जीने की वजह मिलती हैं, उत्साह का संचार होता हैं। जीने के लिए हर इंसान प्रेम की ही जरूरत होती हैं, जिसके बिना जीवन का कोई मोल नहीं, लेकिन हम करते क्या हैं, अधिकतर समय को यूं हीं बर्बाद करते हैं? छोटी सी बात पर नाराज हो जाते हैं। लालच वश एक दूसरे से छल करते हैं। बातें तो होती हैं सुखी- समृद्ध परिवार सामाज और राष्ट्र की, लेकिन उस पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाते।

जिसे करना हैं, जो जरूरी हैं जीवन के लिए। जिस पर मेहनत करनी हैं, उस पर हम ध्यान नहीं देते। कहते कुछ हैं, करते कुछ हैं समन्वय नहीं कर पाते, एकाग्र नहीं होते यहीं वजह है कि सफलता से दूर होते हैं। ये जिंदगी हैं, कोई चीज आसानी से नहीं मिलती। भाग्य- कर्म और चाहत के बीच हम घूमते रहते हैं। कभी वक्त नहीं होता, कभी माहौल नही मिलते इसलिए अधिकतर घुट- घुटकर भी जीना पड़ता हैं। उलझे हैं रिश्तों की गुत्थी में, लेकिन महसूस नही होते कोई। दुनिया में दिखावे की जिंदगी को ही सब जानते हैं, तड़प अंतस की कोई नही पहचानते हैं। आज मानवीय संवेदनाएं कम होती जा रही हैं। काम क्रोध- वासना की ओर झुकाव अधिक हैं। महफूज नहीं कोई बस अपराध की दुनिया में आगे बढ हैं। मन की वेदना की कोई थाह नहीं, अपनो से ही अपनेपन का नाता नहीं के बराबर है। वक्त आने पर अपने स्वार्थ के लिए झुठ- षडयंत्र, छल-कपट करने में भी संकोच नहीं करते।इंसानियत को भूलकर कहते हैं-हम डिजिटल युग में जी रहे हैं, तरक्की कर रहे। दिल के बंधन कमजोर हो रहे, अपनो के बीच ही अपने अस्तित्व को ढूंढ रहें हैं। कितने भी ज्ञान की बात कर ले, लेकिन जब तक प्रेम-स्नेह, दया- क्षमा और करूणा जैसे मानवीय गुणों को अपने जीवन में नही उतारते, सब व्यर्थ ही हैं।आज हम प्रकृति से दूर भौतिक दुनिया में लिप्त है। आधुनिक बनने दिखने की चाह में न जाने कितने परेशानियों से गुजरते हैं। अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति से खिलवाड़ करते हैं। अधिक व्यस्त पूर्ण जीवन जीने के कारण शारीरिक- मानसिक थकान होने लगती हैं। सुविधा तो मिल रही हैं शांति को महसूस नहीं कर पा रहे। प्रकृति के सानिध्य में ही जीवन में सुकून स्थापित किया जा सकता हैं। प्रकृति और मनुष्य के बीच गहरा संबंध हैं। उससे जितना जुड़ेंगे, उतने ही सुखद जीवन पाएंगे। प्रकृति का सान्निध्य हर मनुष्य के लिए अति अनिवार्य हैं। प्रकृति में सादगी और सुंदरता का अद्भुत समन्वय होता है। प्रकृति वातावरण में रहकर ही अनावश्यक तनाव से दूर होते हैं और मन उत्साहित होता हैं। आज हम सुविधा भोगी हो गए हैं, घर के अंदर ए.सी.कूलर में रहने के आदि जिससे हमें शुद्ध वातावरण नही मिल पाता। अधिकतर समय सोशियल मीडिया में बिताते हैं, जिससे विभिन्न शारीरिक-मानसिक समस्या उत्पन्न होती हैं। आलस- कमजोरी, कमर दर्द सिर दर्द आदि। लेकिन खुले वातावरण में हरे-भरे पेड़ जंगल, प्राकृतिक वातावरण में शुद्ध वायु मिलते हैं, ताजगी मिलती हैं, जिससे दूर रहते हैं। पेड़- पौधे को काटते हैं, वन संपदा का उपयोग भरपूर करते हैं। लेकिन हरियाली बनाएं रखने के लिए पौधे लगाने तक, बीज डालने तक सीमित हो जाते हैं, उसकी सुरक्षा नही कर पाते यही वजह है कि- आज पेड़ -पौधों के अभाव में में घुटन भरे माहौल में जीने को विवश है। मनुष्य की लापरवाही का नतीजा ही है की कहीं बाढ़-सूखा भूकंप तो कहीं तेज गर्मी हैं। प्रकृति के संतुलन बिगड़ने के जिम्मेदार हम स्वयं हैं। जीवन की सुंदरता हरियाली से हैं। घने जंगल- झाड़ी बाग- बगीचे झूले नदी-पहाड़ झरने जिससे हमें सबसे अधिक लाभ हैं।लेकिन हम उसे उजाड़ने में तुले हुए है। अब भी समय हैं समझिए प्रकृति के साथ जुड़कर रहिए।

—————————————————————

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि