ब्यूरो भभुआ कैमूरः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
अधिवक्ता चंद्रकांत तिवारी एवं कृष्ण मोहन पाण्डेय सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर का मोहनिया भभुआ रोड बारे के बीच एक्सीडेंट में घायल।
आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के अधिवक्ता मंटू पाण्डेय ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के अधिवक्ता चंद्रकांत तिवारी कृष्णकांत पाण्डेय सिविल कोर्ट भभुआ में नियमित वकालत करते हैं आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को मोहनिया अनुमंडल सिविल कोर्ट में दोनों अधिवक्ता वकालत करने के लिए गए थे अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया से मोटरसाइकिल से लौट के दौरान मोहनिया भभुआ पथ पर बारे के पास हार्वेस्टर ने दोनों अधिवक्ता के मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिससे अधिवक्ता चंद्रकांत तिवारी एवं कृष्णकांत पांडे को काफी चोट लगा दोनों लोगों को फोर व्हीलर गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा दोनों लोगों का इलाज कराया गया दोनों लोगों के पैर के घुटना में काफी चोट लगा है हेलमेट लगाने के कारण सर में चोट नहीं लगा है दोनों लोग सुरक्षित हैं दोनों लोग का सदर अस्पताल भभुआ में इलाज हुआ दोनों लोगों को इलाज के बाद सदर अस्पताल से अपने डेरा चले गए घटना की सूचना मिलने पर अधिवक्ता काफी संख्या में अधिवक्तागढ़ सदर अस्पताल पहुंचे।







