भयावह शीतलहर में जरूरतमंदों के लिए ढाल बनी गूंज वेलफेयर सोसायटी।

Spread the love

 

ब्यूरो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

भयावह शीतलहर में जरूरतमंदों के लिए ढाल बनी गूंज वेलफेयर सोसायटी।

 

जगदलपुर में बीस वर्षों से समाजसेवा में जुटी लक्ष्मी कश्यप की संस्था ने बांटे गर्म कपड़े व राहत सामग्री।

 

 

             जगदलपुर, छत्तीसगढ़ः पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक प्रभावित निचली गरीब और जरूरतमंद बस्तियों में सामाजिक संस्थाएं राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में गूंज वेलफेयर सोसायटी की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

 

लक्ष्मी कश्यप के नेतृत्व में गूंज वेलफेयर सोसायटी पिछले बीस वर्षों से जगदलपुर क्षेत्र के निचले तबके के लोगों के लिए निरंतर समाजसेवा कर रही है। पंचायत तुमपानी अंतर्गत गांव पीलूर पारा में संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

 

संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि गूंज का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में एक छोटी-सी मुस्कान बिखेरना है। उन्होंने कहा कि संस्था वर्ष 2006 से लगातार समाजसेवा में सक्रिय है। सभी सदस्य आपसी सहयोग से धन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पौष्टिक आहार, कपड़े एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाते हैं।

 

इसके साथ ही गूंज वेलफेयर सोसायटी गरीब बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पाठ्य-पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री भी उपलब्ध करा रही है, ताकि आर्थिक अभाव शिक्षा में बाधा न बने।

 

इस सेवा कार्य में उर्मिला गोयल, सोनू सोरी, दीक्षा कश्यप, पंडा वेको, उमा महतो, दीपक पांडेय, प्रीतम कौर, मालती सोढ़ी, यशपाल साहू एवं देवेंद्र पानीग्रही की सक्रिय उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि