युगपुरुष कविवर सूर्य
(भारतीय संस्कृति के संरक्षक)
(नया अध्याय, देहरादून)
संयम का प्रकाश
विधा: वैचारिक काव्य
द्वंद्व हों अंतर्मन के अथवा बाधाओं का प्रहार हो,
मौन की ओट में रहकर, यह समय करना पार हो।
न शब्द-युद्ध, न शिकवा, न हर्ष-विषाद का व्यामोह हो,
बस! कोमल भावनाएँ अक्षुण्ण रहें, हृदय में न विद्रोह हो।
तज दो कटुता विष-भाँति, वाणी में मधु का वास हो,
अति का त्याग कर, धैर्य व सहनशीलता का प्रकाश हो।







