संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
जन अभियान परिषद विकासखंड जन जागृति एवं जनकल्याण सेवा समिति जन सूचना केन्द्र का शुभारंभ।
कानड़ः मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आगर जिला आगर मालवा की नवांकुर संस्था जन जागृति एवं जनकल्याण सेवा समिति भड़भूंजी के द्वारा जन सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया ।
जन सूचना केन्द्र ग्राम पंचायत बटावदा के ग्राम खजुरी (कानड) में किया गया, जिसमें ग्राम की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ सचिव जितेंद्र मालवीय सदस्य मनोज मालवीय आदि एवं नवांकुर संस्था के सचिव गोविंद सिंह राजपूत उपस्थिति रहे।
जन सूचना केंद्र पर सभी प्रकार की धार्मिक, सांस्कृतिक, किताबें भी उपलब्ध कराई गई, एवं शासकीय जनकल्याणकारी पुस्तक भी उपलब्ध है, जिससे आम नागरिक पढ़कर देश दुनिया की एवं शासन की सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी सीधे आम नागरिक तक पहुंचे तथा उसका वह समय पर लाभ ले सकें इस प्रकार सभी प्रकार की पुस्तक के एवं अन्य बहुत सारी सुविधाजनक चीजे सूचना केंद्र पर उपलब्ध कराए गई।







