फिर जीत है निश्चित 

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज 

जवाहरमार्ग, इन्दौर

_____________________

 

                     (नया अध्याय, देहरादून)

 

फिर जीत है निश्चित।

_____________________

उड़ानें हों, हौसले हों 

तो बदल ही जाती है आकाश की रॅंगत भी 

वे तीर जो तेज रफ़्तार, तेज धार लिए 

आते हैं, आते हैं इधर विरुद्ध ही अभी 

हो भी सकते हैं समर्थन में चारण 

हो सकते हैं कारण कई-कई

हों अगर उड़ानें, हों अगर हौसले 

तो माॅंजता है रास्ता भी सब 

फिर जीत है निश्चित।

_____________________

 

 

      कुछ-कुछ परिचित भी।

_____________________

वे जो मारते हैं चोंच 

नवजात शिशुओं तक को

नोंच लेते हैं अपनी हवस में 

ज़रा भी छोड़ते नहीं हैं शिकायतें 

मुस्कुराने नहीं देते हैं जरा भी नहीं 

जाते हैं, जाते हैं अट्टहास में 

बिछाते हैं बिस्तर और सो जाते हैं 

हो सकता है कि हो सकते हों वे 

कुछ-कुछ परिचित भी।

_____________________

 

 

 

बारूद की लिपि को।

_____________________

हथियार हैं हाथ ही 

चाहे फिर छोटे हों या लंबे ही क्यों नहीं 

शर्त है यही कि वज़ह सहित 

आना चाहिए काम कार्रवाई में

क़ामयाब वे जो सिखाते हैं

सबक़-ए- कामयाबी सभी-सभी को 

किन्तु लड़ते नहीं हैं, लड़ाते हैं युद्ध दूसरों-तीसरों को

बिछाकर ताश के पत्ते-पत्ते पर बारूद 

उसी गुप्त और रहस्यमयी बारूद की लिपि 

लुप्त करते हैं बच्चे।

_____________________

 

 

 

       उम्मीद के लिए।

_____________________

थोड़ा-सा नमक, थोड़ा-सा उजास 

जरूरी है जीवनभर की उम्मीद के लिए 

एक गाॅंठ है कि जिसे मैं खोलता रहता हूॅं संपूर्णता से संपूर्ण जीवनभर के सूने में 

एक गुलदस्ता, एक व्यवस्था है आततायी 

और वह उसकी मनमोहक मुस्कान 

जिसमें बिच्छू ही बिच्छू।

_____________________

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि