सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
“आहत किए बिना जिया गया जीवन ही परोपकार की सर्वोच्च परिभाषा है।” : सुश्री सरोज कंसारी।
————————————-
जीवन की यात्रा उतार-चढ़ाव और अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियों का एक निरंतर संगम है। मानवीय मन विचारों का एक ऐसा प्रवाह है, जिसे पूरी तरह रोकना कठिन है, क्योंकि हम जिस परिवेश में रहते हैं, उसकी हर गतिविधि हमारे अवचेतन पर अपनी छाप छोड़ती है। एक संवेदनशील व सामाजिक प्राणी होने के नाते, स्वयं को संसार से पूर्णतः विलग कर लेना व्यावहारिक नहीं है। शिक्षा, करियर, सफलता और मान-प्रतिष्ठा जैसी जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम एक-दूसरे पर निर्भर हैं। विचारों का यही आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग ही जीवन निर्वहन का आधार है। अतः चुनौती स्वयं को एकाकी बनाने की नहीं, बल्कि समाज के बीच रहकर भी अपने मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति को बनाए रखने की है। कभी-कभी कई शारीरिक मानसिक समस्याएं और तकलीफ आती है। जब हम दिल में दर्द को समेटे हुए आस से भरी निगाह से दुनिया की ओर देखती हैं। जब ठोकर खाकर परेशान हो जाते हैं…कोशिश करके नाकाम हो जाते हैं। उम्मीद चारों तरफ से टूट जाती तब एक घबराहट, बेचैनी और व्याकुलता से हम भर जातें हैं। कोई भी व्यक्ति हो कितना भी मजबूत हो, कितने भी सुखी-संपन्न अन्न, धन से परिपूर्ण हो कभी ना कभी किसी न किसी मोड़ पर एक ऐसी व्यवस्था आती हैं जब वे उदास हो जाते हैं.. उनमें आत्म विश्वास का अभाव हो जाता है। खुद को कमज़ोर महसूस करते हैं, किसी अनिष्ट की आशंका से अति में बेचैनी महसूस करते हैं। किसी तकलीफ से गुजर रहे इंसान के पास जब कोई भी सहारा नहीं होता तो वे अंदर से चीख उठते हैं, कराहते हैं और सिसकते हैं। आज की व्यस्त जीवन-शैली में अधिकतर समय नहीं निकाल पाते किसी की समस्या को सुनने और उन्हें समझने के लिए। यही कारण है कि आज दुनिया की भीड़ में भी अपनों के साथ समाज, मित्र अथवा परिवार के होते हुए भी सभी खुद को कभी-कभी असुरक्षित और तन्हा महसूस करते हैं। आज हर मन में एक गम की गहराई है…जिसमें बहुत-सी बाते होती हैं। जिसे लेकर बस अंदर ही अंदर एक घुटन होती है और सोचते रहते हैं काश ? इस गमगीन माहौल से निकल जाएं। तकलीफ से ग्रसित होकर, हम केवल भागते-दौड़ते रहे हैं…रो-रोकर चुप हो जाते हैं…लेकिन किसी की पीड़ा को कम करने में असमर्थ है बल्कि अपने कार्य व्यवहार और सोच से कुरेदते हैं एक-दूसरे के घाव को। क्षमा कर देने की…स्वयं की गलतियों को स्वीकार करने की आदत विकसित न कर पा रहें। अपनी दीन-हीन अवस्था के लिए भले ही हम औरों को कोसने में कमी नहीं करते हैं…पर ध्यान दें तो समझ पाएंगे कहीं न कहीं हम भी गलती करते हैं और दुख भोगते हैं। क्योंकि जब समय सही होता है तो हम ध्यान नहीं देते हैं कि यह जीवन जीने के लिए अपनो की जरूरत होती है…अपने कठोर शब्दों से… दुर्व्यवहार से सताते हैं और उनके मन में अपने लिए कड़वाहट भर देते हैं…पर, जब विपरीत समय आता है तो उन्हीं को ढूंढते हैं जिनसे अपनापन होता है। जो हमें स्नेह-प्रेम, दुलार देते हैं। परवाह करते हैं या हमारी गर्दिश के दौर में सांत्वना देते हैं। सुख के समय हम कहीं भी रहें…कैसे भी जीवन का निर्वहन कर लेते हैं ? पर, जब कोई बड़ी समस्या और दुखद स्थिति आती हैं, कोई होनी-अनहोनी हो जाती हैं। शारीरिक रूप से गंभीर बिमारी से जूझ रहें होते हैं…अपने कोई प्रिय जन तकलीफ में होते हैं या कोई ऐसी बात होती है जिसे हम खुद हल नहीं कर पाते हैं तब हम उन्हीं का सानिध्य चाहते हैं जो दिल के बहुत करीब होते हैं। ऐसे कोई इंसान नहीं है..जिसे कभी किसी की जरूरत ही महसूस न हो, मानसिक तनाव न हो कभी असफल ना हो, किसी को किसी प्रकार भावनात्मक चोंट ना पहुंचे। हर इंसान को जरूरत होती हैं आत्मिय स्पर्श की इसलिए तो कहा जाता है – किसी के मनोभाव को पढ़ने वाला सच में ज्ञानी होता है। पर, हम यही नहीं कर पाते हैं और फिर अपने हालात का रोना रोते रहते हैं, कोसते हैं…अपनों को…ठुकरा कर और भटकते रहते हैं… अपनी मंज़िल की तलाश में। जीवन में चाहे जो भी हो जाए, जो आपके हित का सोचते हैं उनकी बातों पर ध्यान दें और उनके साथ आपसी संवाद स्थापित करें। छोड़ दें… शिकायत करना, झगड़े विवाद और बहस करना। यह अगर हम सभी समझ जाए तो हमारे जीवन में बेवजह की कठिनाइयाँ नहीं आएंगी। हम मानसिक रूप से इतना थकान महसूस नहीं करेंगे…काम करके तो इंसान आराम करके खुद को स्वस्थ महसूस कर सकते हैं…लेकिन, मन में कोई बात हो तो हम अंदर से बहुत कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हर इंसान के जीवन में एक ऐसा व्यक्ति जो मित्रवत व्यवहार दे, ऐसा होना चाहिए। दुनिया में बहुत से रिश्ते होते हैं जिन्हें समय-समय पर हम निभाते हैं, मानते हैं, उनके साथ उठते-बैठते हैं। पर, हृदय की गहराई में जो रहस्य होता है उसे हम उन्हीं से कह पाते हैं जो हमारे सबसे करीब और विश्वास पात्र होते हैं। इसलिए चाहे जान-पहचान हो या ना हो हर किसी को अच्छा व्यवहार देना चाहिए। क्योंकि जीवन के मोड़ में कई ऐसी स्थिति आती हैं जब हम स्वयं अपनी सहायता अकेले नहीं कर पाते हैं। ना जाने कब किसकी जरूरत पड़ने लग जाएं? इसलिए मन में जो भी गलत धारणा है उसे सबसे पहले दूर कीजिये। कई शब्द ऐसे होते हैं जो मन में मिठास घोलते हैं। जिसे सुनने के बाद व्याकुलता कम होती है। हम इंसान में ही क्षमता हैं हारे बिखरे, उलझे, सहमें हुए इंसान को फिर से जीने की उम्मीद देने की। कई बार जाने-अनजाने में हमसे गलती हो जाती है। किसी के षडयंत्र के शिकार हो जाते हैं, अपनी लापरवाही से गलत दिशा में चले जाते हैं….दिशा भटक जाते हैं, असफल हो जाएं, कोई अपने किसी दुर्घटना का शिकार हो, किसी के बहकावे में आकर गलत कदम उठा लें। कोई धमकी दें। ऐसी स्थिति में दिमाग शून्य हो जाता है। कोई उपाएं नहीं सूझता है। याद रखें! हर किसी की सोच एक सी नहीं रहतीं। कुछ आपकी केवल दौलत, शौहरत व पहचान प्रतिष्ठा देखकर साथ निभाते हैं ताकी वक्त में आप उनके काम आ सकें। वे आपको कभी सही राह दिखाने या प्रेम वश नही जुड़ते बस स्वार्थ के लिए रहते हैं। पर, जैसे ही आप कभी मुसीबत में आ जाएं, आपके पास पहले जैसी स्थिति न रहें! गरीबी में जीना मजबूरी हो तब वे तुरंत आपसे किसी न किसी बहाने से दूरी बना लेंगे। अच्छे दिन में झूठी तारीफ करने, मीठी-मीठी बातों में उलझाने वाले तो हर पग में मिलेंगे। दुख में जब आपके पास कुछ न हो उस समय दिल से जुड़ने वाले, सहारा देने वाले या सही मार्गदर्शन देने वाले मुसीबत से से बचाने वहीं होंगे जो सच में आपका सम्मान करते हैं, जिनके एहसास सच्चे हो। जिन्हें लगाव हैं जो आपकी भावनाओं को समझते हैं। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं.. जिन्हें अक्सर हम उपेक्षित करते हैं…उनका दिल दुखाते हैं। सब ठीक हो जाएगा यह एक ऐसा वाक्य हैं जिसकी जरूरत उस वक्त होती हैं जब हम गमगीन होते हैं…ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहें किसी अपने को बचाने के लिए प्रार्थना कर रहें होते हैं, जब झूठे इल्जाम में फंस जाते हैं। जब कोई अपने गुम हो जाएं, कोई शारीरीक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहें हो। ऐसे कई क्षण आते हैं जब हमें अपनो के सहारे की मदद की ज़रूरत होती है। लेकिन, कोई साथ नहीं देते हैं और जब निराशा के घोर अंधकार में डूबे हुए होते हैं, उस वक्त कोई कंधे पर हाथ रखकर कह दें। घबराओं नहीं कुछ नहीं होगा, मैं हूँ न यह वाक्य उस समय अंतर्मन को छू जाता है…उदास, हैरान, परेशान मन को उम्मीद की एक किरण मिल जाती है। बुरे हालात में जब हमारे पास कोई नहीं होते हैं…ऐसे समय में उस व्यक्ति से बढ़कर और कोई नहीं होता…छोटी-छोटी बात जो दिल को संतुष्टि देती है। दुख की घड़ी में जो अशांत मन को शांत कर सके। ऐसे हर व्यक्ति बहुत खास मुकाम रखते हैं। हर किसी की ज़िन्दगी में। रिश्ते सिर्फ वो नहीं, जोखून के हों…सगे-संबंधी हों, या साथ रहें जिनके साथ सिर्फ मौज-मस्ती और मनोरंजन कर सकें। यह एक नाजुक बंधन है जो ज़रा सी, नाराजगी में या गलतफहमी में और किसी न किसी बहाने से टूट भी जाते हैं। पर जो आपसे हर परिस्थिति में मजबूती से जुड़े रहें निस्वार्थ रहें, कभी आपके मनोबल को टूटने न दें वहीं रिश्ता सही मायने में अंतिम सांस तक बंधे होते हैं। अटूट बंधन जिसे कोई नहीं तोड़ सकता। जो दिखावे के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए जुड़ते हैं। जब किसी से हम जुड़े हैं या कोई अपरिचित हो…वे अगर किसी मुसीबत में हों…आपको पुकार रहे हो.. सहयोग की ज़रूरत हो…तड़प रहें हो बेबस और लाचार अवस्था में हो तो उन्हें कभी उपेक्षित न कीजिये। क्या पता आपके सांत्वना पूर्ण शब्दों से उनकी ज़िन्दगी में फिर से खुशहाली आ जाए? जो व्यथित हो.. जिन्हें किसी प्रकार सहारे की, या साथ की ज़रूरत हो। उन्हें ताना न दें…उन्हें उनकी गलती का एहसास मत कराइए। उस वक्त आपसी बैर भाव भूलकर अपने होने का एहसास करवाइए उसे। यही मनुष्य का धर्म होना चाहिए…जब हम किसी दुखी व्यक्ति को इतना कष्ट में देखकर, कह कहते हैं कि डरना मत! मै हूँ न! कुछ नहीं हुआ है…धैर्य रखिए, परेशान न हों। कोई न कोई हल निकलेगा…मेरे रहते घबराने की बात नहीं, मैं सब संभाल लूँगा, मुझ पर विश्वास करो और शांत हो जाओ। ऐसी बातें उस व्यक्ति को मज़बूत बनाता है। मुसीबत का सामना करने की शक्ति देते हैं। उसके अंदर बैठे डर को कम करने में सहयोगी होते हैं। उनमें सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है, खुद को संभालने की स्थिति में हो पाते हैं। सोचिए! अपनत्व से भरे शब्दों के प्रयोग मात्र से यदि हम किसी को टूटने से कमज़ोर होने से बचा सकते हैं तो अवश्य बचा लें। इसमें नुकसान क्या है? डर में, सदमे में या कई बार व्यक्ति बेहोश हो जाते हैं। उन्हें उस वक्त धीरज देने और अपनेपन की बेहद ज़रूरत होती है। चाहे रिश्ता कोई भी हो इंसानियत को हमेशा याद रखें! बिना स्वार्थ के आगे आइए, मदद-सहयोग के लिए हाथ बढ़ाएँ। प्रेम भरे मीठे बोल जीवन की कठिन घड़ी में हमें जीने की वजह प्रदान करती है। जीवन की सार्थकता सफलताओं के अंबार में नहीं, बल्कि इस बात में है कि हमारे शब्दों या कर्मों से किसी की आँखों में आँसू न आएँ। निश्छल और निष्कपट जीवन ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। सबका हो कल्याण। मानवता सर्वोपरि।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,
सादर!







