ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20251223O4cAdrr0
चार महीने से वेतन नहीं
फिरोजपुर सरकारी अस्पताल के अमरजंसी डॉक्टरों में भारी रोष।
अमरजंसी जैसी संवेदनशील सेवा में तैनात डॉक्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग।
फिरोजपुरः के सरकारी अस्पताल की अमरजंसी में तैनात डॉक्टर पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण हुई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात ड्यूटी करने वाले इन डॉक्टरों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
डॉक्टरों के अनुसार, लगातार ड्यूटी के बावजूद उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। कई डॉक्टरों ने बताया कि किराया, बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर वे कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं।
हम पूरी जिम्मेदारी के साथ इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन चार महीने से वेतन न मिलना बहुत निराशाजनक है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
डॉक्टरों का आरोप है कि संबंधित विभाग और अस्पताल प्रशासन को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन फाइलें अटकी होने का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा में तैनात स्टाफ के साथ यह रवैया स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
बाइटः डॉक्टर







