जमीन विवाद में खूनखराबा! ताऊ ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में दहशत..

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार

                      (नया अध्याय)

 

 

 

जमीन विवाद में खूनखराबा! ताऊ ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में दहशत..

 

 

           आगर मालवाः बड़ोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरोली में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। जमीन विवाद को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में एक ताऊ ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की उपचार के दौरान उज्जैन में मौत हो गई, जिसके बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर सिंह पिता बालू सिंह सोंधिया (उम्र 17 वर्ष) निवासी ग्राम गिरोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने सोमवार सुबह उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपी ताऊ ने आपा खोते हुए बहादुर सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

 

घटना के बाद परिजन तत्काल गंभीर अवस्था में घायल नाबालिग को इलाज के लिए आगर मालवा लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उज्जैन रेफर किया गया। उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आरोपी का नाम कनीराम बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।