दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी

Spread the love

नई दिल्ली। बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी से तो राहत मिली ही है, तापमान में भी गिरावट आई है। अभी दिन में और बारिश होने की संभावना है।

इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।

नोएडा से डीएनडी होते हुए लाजपत नगर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया है। नोएडा के सेक्टर 50 के पास बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में लगातार बारिश के बाद सड़क पर भयंकर जलभराव देखा गया। इस जलभराव के बीच वाहन गुजर रहे हैं।

इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के पास एक बस के खराब हो जाने के कारण बदरपुर से संगम विहार की ओर जाने वाले एमबी रोड पर यातायात प्रभावित है।

ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है। वहीं, चट्टा रेल चौक पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्जन प्रभावी है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड

आज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वर्षा का यह दौर अलसुबह ही शुरू हो गया था। सुबह सवा छह बजे के आसपास एकदम काले बादल छा गए और तेज वर्षा शुरू हो गई। यह वर्षा करीब साढ़े सात से आठ बजे तक चली। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कल यह 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार व बृहस्पतिवार दोनों ही दिन हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।