सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
“जीवन में स्वाभाविकता, सरलता का समावेश हमारे अंतर्मन को आनंद से भर देता है।” — सुश्री सरोज कंसारी
—————————————
आज समाज में व्याप्त अज्ञानता, क्रूरता और मानवीय संवेदनाओं के अभाव के कारण ही निर्दोष और सज्जन व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ये जीवन, उतार-चढ़ाव से होकर गुजरने वाली एक अनवरत यात्रा है। जहां हमको विभिन्न अनुभव मिलते हैं। ज़िन्दगी शुरू होकर एक दिन मौत में मिल जाएगी… यही सत्य है। जैसे भी हालात है बस समझें और स्वीकार कर अपने मौजों में रहना सीखें। दर्द-पीड़ा, तकलीफ में सिसकती रहती है ये जिंदगी। शिकायतें,कड़वाहट, छल व कपट, षडयंत्र, ईर्ष्या-द्वेष और स्वार्थ से मनुष्य मन जब भर जाता है तो खुशियों का प्रवेश नहीं हो पाता हृदय में। हम सोचते हैं कि आज माहौल बिगड़ गया, संस्कार, मर्यादा व संस्कृति और परंपराओ का निर्वहन नहीं होता है। एक बार सोचिए! हम कैसे हैं ? जब हम खुद को देखेंगे तो सारी शिकायतें कम हो जाएंगी। कहने की बजाय एक शुरुवात किजिए। जिस बात के लिए दूसरों पर ऊंगली उठाते हैं, वह योग्यता, क्षमता और उसके अनुकूल आचरण खुद में रखिए। सत्य के साथ जीना सभी के बस की बात नहीं है….हर पल तपस्या करना पड़ता है खुद में निखार लाने के लिए। बिना परेशानी के कुछ भी मिल पाना संभव नहीं होता। समस्याओं के साथ ही जीवन का आनंद लें। परिवर्तन तो निश्चित है बचपन की नादानी और जवानी के जोश और बुढ़ापे का अफसोस इस दौर से गुजरना होगा…आज आप सक्षम हैं…कल मोहताज होंगे, यही जीवन है। कोई नहीं रोक सकते हैं होनी को। इसलिए हमेशा अपने दायरे में रहें। अपनी खुशियों के मालिक हैं, जैसे करेंगे वैसे ही भरते हैं। संसार में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। किसी को गलत कहे बिना हमेशा सही करते रहिए। प्रेम की छांव में रहिए, नफरत की धूप में जिंदगी जल जाती है। हमको इस सांसारिक जीवन में रहकर, कुछ अलग, श्रेष्ठ करना है। जो मानव मात्र के कल्याण में हो…दूसरों के पीछे जितने लगे रहेंगे, उतने ही दुखी होंगे। आपके कर्म में जीवन की सुंदरता होनी चाहिए, जिससे सभी आकर्षित हो सके। हर इंसान के जीवन की अपनी मंजिल दौड़ और ख्वाहिश होती हैं…उन्हें स्वतंत्र रहने दिजिए। हर कोई आपके जैसे नहीं हो सकते हैं इसलिए किसी को कभी न सताइए। जिसकी जितनी क्षमता है उतने ही करेंगे। अपनी जिंदगी में सभी को खुश रहने का अधिकार है। किसी पर दबाव मत बनाइए, जिसमें उनकी रुचि और उत्साह है उसे करने दिजिए यही उचित है। जो खर्च हो जाएं ऐसी वस्तुओं के संग्रह करने में ही मत लगे रहिए। जिससे आपको सुकून मिलता है वह कार्य करते रहें। स्नेह, दया व करुणा और सहयोग दिजिए…जीवन हर पल आनंदित रहेगा। जिन्दगी के कर मोड़ पर एक नई परिस्थिति जन्म लेती है… बिखरिए मत किसी बात से भी। आप जितने सरल रहेंगे…. जीवन की मुश्किलों से उतना ही सहजता से सामना कर पाएंगे। जीवन का गहन अध्ययन कर लें। तभी इस सांसारिक मायाजाल से निकल पाएंगे। हम केवल कोशिश कर सकते है और यही करें। बाकी समय का निर्णय होता है। कुछ बातें हमारी कल्पनाओं से परे होती हैं। अचानक से जीवन में जो घटना होती है, उससे न घबराइए कभी…बस, समय के अनुसार कार्य करते रहें। धीरे-धीरे सब नष्ट हो जाते हैं…चाहे कितने भी आप संभालते जाओ। धन-दौलत और शौहरत का भी सही उपयोग करते रहें। आत्म-विकास को पहली प्राथमिकता दें। सिर्फ़ बाहरी वस्तुओं के पीछे न भागें। जीवन में सीखने और नए अनुभवों के लिए हमेशा तैयार रहें। जो काम आपको आंतरिक खुशी दे, उसे अवश्य करें। मानसिक संतुलन बनाएं रखें। जो दिल और दिमाग में तनाव से भर दे…उस स्थिति से जितना जल्दी हो सके निकलिए। करुणा की दृष्टि से देखने पर ज्ञात होता है कि हर कोई जीवित रहना चाहता है। हम सभी को मिलकर करुणा, सेवा और मानवता के पथ पर अग्रसर होना होगा। सबका हो कल्याण। मानवता सर्वोपरि।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक







