दोस्‍त ही दोस्त का बना दुश्‍मन, पेट के आर-पार कर दी गोली

Spread the love

रुद्रपुर । कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में चार दिन पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगने के मामले में नया पर्दाफाश हुआ है। उसके दोस्त ने ही किसी विवाद के चलते उसपर फायर झोंक दिया। जिसमें उसे दो गोली लगी। पीड़ित की हालत गंभीर है। पिता की तहरीर पर आरोपित पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर सात, आजादनगर निवासी प्रताप पुत्र सोमपाल ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र विशाल घर के पास मंदिर पर खड़ा था। आजादनगर निवासी अरविंद ने पुत्र को अपने घर पर बुलाया। घर पर अरविंद के साथ एक और लड़का और उसकी साली मुन्नी ओर एक बच्ची भी थी।

कुछ समय के बाद जानकारी मिली कि विशाल को गोली लग गयी है। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए विशाल को प्राथमिक उपचार कर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां भी स्‍वास्‍थ्‍य सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट से आपरेशन के दौरान एक गोली निकली है तथा एक गोली पेट से आर- पार हो गयी थी। उपचार के दौरान विशाल ने बताया कि उसे अरविन्द ने गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।