कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा को राजनीति से न जोड़ें।

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा को राजनीति से न जोड़ें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, उत्तराखंड की देव संस्कृति और धार्मिक आस्था से किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में सनातन धर्म का ध्यान आकर्षित करने को कांग्रेस की ओर से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा शुरू की जा रही है। बुधवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैडी से यात्रा का आगाज होगा। मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में माहरा ने कहा, भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया और केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से चंदा वसूला जा रहा है। ट्रस्ट के क्यूआर कोड पर आज भी चंदा लिया जा रहा है।

कहा, भाजपा और प्रदेश सरकार ने झूठ बोलकर मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का काम किया। इसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यात्रा में लगातार साथ चलने के लिए 80 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पंजीकरण किया गया।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।